फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बाइक पर सवार हो करते थे राहगीरों से मोबाइल फोन लूट

बाइक पर सवार हो करते थे राहगीरों से मोबाइल फोन लूट

Wed, 28 Nov 2018 09:43 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
बाइक पर सवार हो करते थे राहगीरों से मोबाइल फोन लूट
आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल बरामद, रिमांड पर लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बाइक पर सवार हो राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को शिमलापुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को इलाके में ही नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल के साथ-साथ वारदातों केे लिए इस्तेमाल किए जाने वाली बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में गोबिंद सिंह नगर निवासी पवन सिंह और आजाद नगर निवासी अमनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में बुधवार को पेश किया। वहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी लूटपाट करने के आदी हैं और इलाके में बाइक पर सवार होकर घूम रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को इलाके में ही गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल मिले जो आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों से राहगीरों से लूटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed