{"_id":"5aedd5854f1c1b05418b8407","slug":"121525536133-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगरांव पुलिस ने छह किलो अफीम के साथ तस्कर किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जगरांव पुलिस ने छह किलो अफीम के साथ तस्कर किया काबू
Updated Sat, 05 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
हरियाणा के तस्कर की वरना का भी पुलिस ने की बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। जिला लुधियाना देहाती के थाना सदर की पुलिस ने आज अखाड़ा पुल के पास नाकाबंदी के दौरान वरना कार सवार हरियाणा के नशा तस्कर को छह किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हरियाणा के जिला फतेहाबाद स्थित गांव रतिया के रहने वाले राजकुमार उर्फ राजू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
एसएसपी लुधियाना देहाती सुरजीत सिंह ने बताया कि राजकुमार पिछले कई वर्षों से पंजाब में अफीम, चूरा पोस्त सहित कई तरह के नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी राजकुमार आज काफी भारी मात्रा में नशा इलाके में सप्लाई करने जा रहा है। इस पर थाना सदर की पुलिस ने अखाड़ा पुल के पास नाकाबंदी कर दी। जगरांव पुल की तरफ से आ रही वरना कार को पुलिस पार्टी ने रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने नाका तोड़ कर गाड़ी भगा ली। पुलिस ने उसका गाड़ियों से पीछा कर घेर कर दबोच लिया। नाम पता पूछने पर आरोपी ने बताया कि उसका नाम राजू है और वह हरियाणा का रहने वाला है। मौके पर डीएसपी इनवेस्टीगेशन अमनदीप सिंह को बुलाकर वरना कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से छह किलो अपीम बरामद कर ली गई।
एसएसपीने बताया कि राजकुमार उर्फ राजू लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता था। आरोपी के खिलाफ पंजाब के अलावा कई अन्य राज्यों में नशा तस्करी सहित अन्य मामले दर्ज है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई तरह की अहम जानकारियां हासिल होने की उम्मीद है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार कब्जे में ले ली गई है। आरोपी राज कुमार ने एक खुलासा किया है कि हरियाणा के फतेहाबाद में अफीम आसानी से मिल जाती है। उसे राजस्थान से लाने की जरूरत नहीं पड़ती। इस इस खुलासे ने पुलिस के कान खड़े कर दिए है। अभी तक पंजाब पुलिस को अफीम और चूरापोस्त राजस्थान, एमपी से आने की जानकारी थी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग0अलग थानों में चार मामले दर्ज है। 17 साल की उम्र में ही आरोपी के खिलाफ 2003 में थाना सुधार में मामला दर्ज हुआ था। वह छोटी उम्र में ही बड़ा तस्कर बन गया था। पलिस अब रिकार्ड खंगालने में जुटी हुई है।