फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति की मारपीट कर निर्मम हत्या

पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति की मारपीट कर निर्मम हत्या

Sun, 03 Sep 2017 10:12 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति की मारपीट कर निर्मम हत्या
रंजिश में युवक को मार डाला
विज्ञापन

लुधियाना।
कूमकलां गांव में शनिवार की रात तीन युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की मारपीट कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या करने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। मृतक की पहचान कूमकलां के रहने वाले गोल्डी (40) के रुप में हुई है। पुलिस ने गोल्डी के पिता की शिकायत पर सतीश, शिव और ओंकार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पोस्टमार्टम के बाद गोल्डी का शव भी परिजनों के हवाले कर दिया है।

पुलिस के अनुसार गोल्डी मजदूरी करता था। कुछ समय पहले किसी बात को लेकर आरोपियों के साथ गोल्डी की मारपीट हुई थी। मारपीट के बाद पंचायत हुई। दोनों पक्षों में पंचायती राजीनामा हो गया। इसके बाद भी तीनों आरोपी गोल्डी के प्रति रंजिश रखे थे। शनिवार की रात को गोल्डी काम पर से घर पहुंचा। घर से वह मार्केट में किसी काम से गया था। आरोपी वहां पहले से ही घात लगाए बैठे थे। जैसे ही गोल्डी मार्केट पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। घायल गोल्डी वहीं पर तड़पता रहा। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही परिजन गोल्डी को अस्पताल ले गए थे। वहां गोल्डी की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। उन्हें सोमवार अदालत में पेश किया जाएगा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद गोल्डी का शव वारिसों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed