फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   इनेलो सांसद रोड़ी का प्राइवेट डराईवर को पुलिस ने किया गिरफतार

इनेलो सांसद रोड़ी का प्राइवेट डराईवर को पुलिस ने किया गिरफतार

Fri, 07 Sep 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
इनेलो सांसद रोड़ी का प्राइवेट डराईवर को पुलिस ने किया गिरफतार
इनेलो सांसद का चालक अवैध शराब संग काबू
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ ने टाटा सूमो कब्जे में लेकर 44 पेटी शराब पकड़ी
तीन साथी फरार, आरोपियों में हरियाणा होमगार्ड का जवान शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। सीआईए स्टाफ पुलिस ने शुक्रवार को हरियाणा के कालांवाली से इनेलो के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी के प्राइवेट ड्राइवर तरसेम सिंह को अवैध शराब की 44 पेटियों समेत गिरफ्तार किया है । आरोपी के तीन साथी गुरसेवक सिंह हरियाणा होमगार्ड का जवान, अंग्रेज सिंह और गाड़ी मालिक भोला सिंह निवासी रोड़ी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना तलवंडी साबो में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीआईए स्टाफ प्रभारी तरजिंदर सिंह ने बताया कि गुप्ता सूचना मिली थी कि सरदूलगढ़ के रास्ते हरियाणा की तरफ से एक टाटा सूमो गाड़ी में हरियाणा देसी शराब की पेटियां अवैध तौर पर पंजाब लाई जा रही है। इस पर सरदूलगढ बार्डर से थोड़ी दूर पहले ही नाकाबंदी कर दी गई। गांव जगा राम तीर्थ के पास हरियाणा की तरफ से आ रही टाटा सूमो गाड़ी को रोककर चेकिंग की गई। गाड़ी से अवैध शराब की 44 पेटियां बरामद हुईं। इसी दौरान गाड़ी में सवार भोला सिंह, अंग्रेज सिंह, गुरसेवक सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। गाड़ी चालक तरसेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हरियाणा के कालांवाली से इनेलोसांसद चरणजीत सिंह रोड़ी का निजी ड्राइवर है। फरार आरोपी गुरसेवक सिंह हरियाणा होमगार्ड का जवान है। चारों आरोपियों के खिलाफ थाना तलवंडी साबो में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पकडे गए आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed