{"_id":"5b1aa8764f1c1bf46e8b6bf3","slug":"11528473718-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के ससुराल वालों से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे के ससुराल वालों से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या
Updated Fri, 08 Jun 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे के ससुरालियों से तंग व्यक्ति ने जान दी
बेटे के ससुराल वालों ने कुछ समय पहले दर्ज कराया था दहेज प्रताड़ना केस
हरि सिंह ने वीरवार सुबह घर में लगाया फंदा, ससुराल वालों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। अपनी बहू और उसके परिवार वालों से तंग आकर हैबोवाल के आनंद नगर निवासी हरि सिंह ने वीरवार की सुबह अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता चलते ही थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद हरि सिंह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने हरि सिंह की पत्नी हरजिंदर कौर के बयानों पर तरनतारन के गांव बंडाला निवासी उसकी बहू मनजोत कौर, निरवैल सिंह, बलविंदर कौर, कुलदीप कौर, मनजिंदर कौर, मंजीत कौर, बलवीर कौर और राजिंदर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मृतक हरि सिंह की पत्नी हरजिंदर कौर ने बताया कि उनके बेटे सुखविंदर सिंह की शादी फरवरी 2015 में आरोपी मनजोत कौर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसके बेटे सुखविंदर सिंह को पता चला कि मनजोत कौर के बारे में कुछ बातें पता चलीं।
इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। शादी के करीब तीन महीने बाद ही सुखविंदर आस्ट्रेलिया चला गया। पति के जाने के बाद आरोपी मनजोत कौर अपने मायके चली गई और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायतें देनी शुरू कर दीं। हरजिंदर कौर के मुताबिक वह कई अधिकारियों के सामने पेश हुई और अपनी सच्चाई बताई। उन्होंने मनजोत कौर के खिलाफ सारे सुबूत भी दिखाए। अक्तूबर 2017 में मनजोत कौर ने उनके खिलाफ दहेज के लिए तंग करने का मामला दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
अब उनके पति पर दबाव बनाया जा रहा था। लगातार उन्हें तंग किया जा रहा था। वीरवार की सुबह हरि सिंह ने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब वह बाहर आई तो पति का शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना हैबोवाल के एसएचओ सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।