फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   फिल्म शूट के लिए किराए पर मंगवाए लैंस, नौसरबाज लेकर हुआ फरार

फिल्म शूट के लिए किराए पर मंगवाए लैंस, नौसरबाज लेकर हुआ फरार

Mon, 25 Feb 2019 10:31 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
फिल्म शूट के लिए किराए पर मंगवाए लैंस, नौसरबाज लेकर हुआ फरार
चंडीगढ़ से फोन कर मंगवाए ते 15 लाख रुपये कीमत के पांच लैंस
विज्ञापन

जांच में जुटी थाना डिवीजन पांच की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। फिल्म शूट करने के लिए एक प्रोडक्शन हाउस की ओर से मंगवाए गए लैंस लेकर आ रहे युवक से मारपीट कर नौसरबाज लैंस लेकर फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति के नौकर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ के रहने वाले करण कुमार ने बताया कि उसका चंडीगढ़ में करण प्रोडक्शन हाउस के नाम से दफ्तर है। वह फिल्म शूट करने के साथ साथ शूट के लिए लैंस भी किराए पर देता है। करण के मुताबिक उसने 15 लाख रुपये के पांच लैंस मंगवाए थे। करीब तीन दिन से उसे लुधियाना से दो युवकों के फोन आ रहे थे कि उन्हें छोटी सी फिल्म शूट के लिए किराए पर लैंस चाहिए। उसने सोमवार को अपने पास काम करने वाले रोहित को लैंस देकर बस से लुधियाना बस स्टैंड पर भेज दिया। बस स्टैंड पर दो युवक उसे मिले और अपने साथ चलने के लिए कहा। एक युवक ने लैंस वाला बैग उठा लिया जबकि दूसरा रोहित से बातें करने लगा। युवक और लैंस वाला बैग गायब देख रोहित ने युवक के बारे में पूछा तो उसके पास खड़े युवक ने कहा कि वह शूटिंग वाली जगह पर चला गया है। वह भी उनके साथ चले। युवक रोहित को ऑटो में बैठाकर गांव गिल की तरफ ले गया। वहां पर खाली जगह पर उतरकर युवक ने रोहित से मारपीट की और उसे भगा दिया। रोहित ने वहां से करण को फोन किया। इसके बाद करण लुधियाना पहुंचा और थाना डिवीजन पांच की पुलिस को इसकी शिकायत दी। थाना डिवीजन पांच के नवनियुक्त एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि उनके पास शिकायत आ चुकी हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed