{"_id":"5c38c7f0bdec2273590af9aa","slug":"111547225072-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक लूटने आए दो बिहारी लोगों को पुलिस ने किया गिरफतार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक लूटने आए दो बिहारी लोगों को पुलिस ने किया गिरफतार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक लूटने आए दो बदमाश गिरफ्तार
सेफ के नजदीक पहुंचते ही बैंक कर्मी के मोबाइल पर बजा अलार्म
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के गांव घुदा में कोआपरेटिव बैंक लूटने आए बिहार निवासी दो लोगों को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान प्रेम कुमार और वितेश कुमार के तौर पर हुई है। जबकि आरोपियों के दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों से कटर के अलावा अन्य समान भी बरामद किया है। थाना नंदगढ़ में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव घुदा में स्थित कोआपरेटिव बैंक की शाखा में शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे चार लोग बैंक की दीवार का जंगला तोड़कर दाखिल हुए। प्रेम कुमार और वितेश बैंक के सभी दरवाजे तोड़कर सेफ तक पहुंच गए, जबकि उनके दो साथी बाहर नजर रखने के लिए खडे़ रहे। बैंक के अंदर घुसे दोनों आरोपी जैसे ही रुपये से भरी सेफ तक पहुंचे तो तुरंत बैंक के क्लर्क हरजदिंर सिंह और सुरक्षा गार्ड गुरमीत सिंह के मोबाइल पर अलार्म बजने लगा। दोनों बैंक कर्मी और सुरक्षा गार्ड ने अपने मोबाइल पर अलार्म सुना तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाना नंदगढ़ और बैंक के उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर हरकत में आई थाना नंदगढ़ की पुलिस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंची तो नजर रखने लिए बैंक के बाहर खडे दो लोग पुलिस को देखते ही फरार हो गए। जबकि बैंक के अंदर घुसे आरोपी प्रेम और वितेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत बैंक मैनेजर सुरिंदर कुमार के बयान पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना नंदगढ़ के एएसआई गुरमेल सिंह का कहना था कि पुलिस फरार हुए दोनों आरोपियों के बारे में पता लगाने के लिए पकडे़ गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। उन्होंने संदेह जाहिर करते हुए बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए किसी लोकल व्यक्ति का हाथ भी हो सकता है।
आठ जनवरी को बिहार से बठिंडा पहुंचे आरोपी पुलिस की ओर से गिरफ्तार दोनों आरोपियों से रेल टिकट बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वह आठ जनवरी को बिहार से चले थे और दस जनवरी सुबह बठिंडा पहुंच गए थे। जिस के बाद उन्होंने दस व ग्यारह जनवरी की रात को ही वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों से दो बडे़ बैग भी बरामद किए है। जिसमें उनके कपडे़ थे। इन्हीं बैगों में आरोपियों ने बैंक से रुपये लूटने के बाद भरने थे।