फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   प्रेमी के साथ मिल पति को उतारा मौत के घाट, शव लटका कर दिया आत्महत्या का रुप

प्रेमी के साथ मिल पति को उतारा मौत के घाट, शव लटका कर दिया आत्महत्या का रुप

Sat, 28 Apr 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिल पति को उतारा मौत के घाट, शव लटका कर दिया आत्महत्या का रुप
प्रेमी के साथ पति को उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार
विज्ञापन

मुंह पर तकिया रखकर रोकी सांस, फिर साड़ी के साथ बांध लटकाया
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जगतपुरी के केहर सिंह नगर इलाके में अपने प्रेमी के साथ मिल कर विवाहिता ने अपने पति को ही मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने तकिया से सांस रोक कर उसकी हत्या कर दी और हत्या को आत्महत्या का रुप देने के लिए शव साड़ी से बांध कर पंखे के साथ लटका दिया। उसके बाद आरोपियों ने शोर मचा दिया कि उसने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिविजन चार की पुलिस के साथ साथ चौकी जगतपुरी के इंचार्ज एएसआई कपिल कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना का पता चलते ही केहर सिंह नगर के रहने वाले मृतक पति तपावन (25) का भाई सुदर्शन वहां पहुंच गया। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या की गई है।पुलिस ने जांच की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने सुदर्शन की शिकायत पर पत्नी वंदना और उसके प्रेमी गौतम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटीहै।
विज्ञापन

एएसआई कपिल कुमार ने बताया कि पति तपावन मूल रुप से उड़ीसा के केंद्रपुरा का रहने वाला है। उसकी वंदना के साथ करीब सात वर्ष पहले लव मैरिज हुई थी। शादी करने के बाद दोनों हैबोवाल इलाके में रहने के लिए आ गए। दोनों के कोई बच्चा नहीं था। तपावन और आरोपी गौतम अएक ही कंपनी में काम करते थे। दोनों करीब डेढ़ साल से काम कर रहे थे। दोनों एक ही गांव के थे तो काफी अच्छी दोस्ती भी हो गई। दोनों एक दूसरे के घर आना जाना शुरू कर दिया। गौतम अक्सर तपावन के घर आता जाता था। बच्चा न होने के कारण वंदना भी काफी परेशान थी। पति तपावन ने काम छोड़ दिया था और अलग काम करने लग गया था। इसके बाद गौतम ने घर आना कम नहीं किया था। गौतम और वंदना के बीच अवैध संबंध बन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बारे में तपावन को पता गया। इस पर दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला। तपावन शराब पीने का आदी था और शुक्रवार को भी शराब पीकर आया था। इसी दौरान आरोपियों ने उसके मुंह पर तकिया रख उसकी सांस रोक दी। उसके बाद आरोपियों ने उसे आत्महत्या का रुप देने के लिए दोनों ने उसका शव साड़ी के साथ बांध कर पंखे के सहारे लटका दिया और शोर मचा दिया कि पतावन ने आत्महत्या की है। एएसआई कपिल कुमार मृतक के भाई के आरोप की जांच की गई तो मामला खुल कर सामने आया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed