फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   स्कूल के सुरक्षाकर्मी से घटी घटना

स्कूल के सुरक्षाकर्मी से घटी घटना

Fri, 28 Dec 2018 10:35 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
स्कूल के सुरक्षाकर्मी से घटी घटना
सुरक्षाकर्मी को बंधक बना 70 हजार लूटे
विज्ञापन

सेक्रेट हार्ट हार्ट इंटरनेशनल स्कूल में हुई वारदात सीसीटीवी में कैद
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। सेक्रेट हार्ट इंटरनेशनल स्कूल रायकोट रोड के सुरक्षाकर्मी को वीरवार की रात 3 बजे कार सवार चार नकाबपोश व्यक्तियों ने बंधक बना 70 हजार रुपये लूट लिए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलि मामले की पुलिस जांच कर रही है।।
पुलिस को दी गई शिकायत में सुरक्षाकर्मी लखबीर सिंह निवासी संघेड़ा ने बताया 6 वर्ष से तैनात है। वह वीरवार को देर रात 3 बजे स्कूल में गश्त कर अपने चेक पोस्ट में बैठ ही था। इसी दौरान कार में सवार चार नकाबपोश व्यक्ति स्कूल में दीवार फांद दाखिल हो गए, जिन्होंने स्कूल में दाखिल होते ही उसके कमरे में घुस उसको बंधक बना दिया व कुर्सी से हाथ-पैर बांध दिए। बंधक बनाने के बाद एक नकाबपोश रिवाल्वर लेकर उसके सिर पर खड़ा हो गया व शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी, जिसके बाद वह प्रिंसिपल के कमरे की तरफ चले गए।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद जब उसने अपने हाथ पैर खोल भागने की कोशिश की तो उसे फिर से उन्होंने पकड़ मारपीट शुरू कर दी उसकी छाती पर बेसबॉल व सिर में रॉड मार उसे घायल कर दिया। सुरक्षाकर्मी लखबीर सिंह ने बताया कि जब नकाबपोश व्यक्तियों उन्हें पकड़ लिया तो उसने शोर मचा दिया, जिसके बाद आरोपी उनसे पूछने लगे कि स्कूल में ओर कौन है व किसे आवाज लगा रहे हो तो उसने बताने से मना कर दिया, जिसके बाद नकाबपोश व्यक्तियों ने उसकी खूब मारपीट की व घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed