फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पिस्तौल की नोक पर लोहा व्यापारी से लूटी स्वर फ्ट कार

पिस्तौल की नोक पर लोहा व्यापारी से लूटी स्वर फ्ट कार

Sun, 03 Sep 2017 10:12 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल की नोक पर लोहा व्यापारी से लूटी  स्वर फ्ट कार
पिस्तौल के बल पर व्यापारी से कार लूटी
विज्ञापन

लुधियाना।
लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने पिस्तौल के बल पर शुक्रवार की रात लोहा व्यापारी से स्विफ्ट कार लूट ली। गिरोह के चार सदस्य जीटी रोड पर दो से तीन मिनट में कार लूट की वारदात देकर फरार होने में कामयाब हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 39 के रहने वाले कर्मजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में कर्मजीत सिंह ने बताया उनकी हैंड टूल की फैक्टरी है। शुक्रवार की रात वह अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर फैक्टरी से घर जा रहे थे। यार्क होजरी के पास पहुंचा तो लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने अपनी कार उसके आगे लगा दी। कार से दो लोग उतरे और उसकी गाड़ी का शीशा खुलवाया। जब उसने शीशा खोला तो आरोपियों ने कार की चाबी निकालकर पिस्तौल तान दी। लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर उसे कार से बाहर निकाला और खुद गाड़ी लेकर फरार हो गए। लुटेरे कर्मजीत का मोबाइल भी साथ ही ले गए जो गाड़ी में पड़ा था। कर्मजीत ने राहगीर से मोबाइल फोन लेकर पुलिस को सूचना दी और परिजनों को बताया।

जांच अधिकारी जगदीश राज ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। उन्होंने कहा कि सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत पुलिस की तरफ से जो कैमरे लगाए गए हैं, उसके अनुसार लुटेरे कार की ट्रांसपोर्ट नगर में आई। ट्रांसपोर्ट नगर के बाद समराला चौक में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कार दिखाई दी। उसके बाद लुटेरे कार को चंडीगढ़ रोड पर ले गए। जमालपुर चौक में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी लूटी कार दिखाई दी। जमालपुर चौक के आगे लगे कोई भी कैमरे नहीं चलते है। इससे पता नहीं चल पाया कि लुटेरे कहां निकल गए। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed