{"_id":"570a814b4f1c1bb560c810cb","slug":"convocation-convocation-in-ludhiana-ludhiana-convocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"232 विद्यार्थियों को बांटी डिग्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
232 विद्यार्थियों को बांटी डिग्रियां
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना के प्रताप कालेज आफ एजुकेशन के 15वां वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान मिली डिग्री के बाद खुशी जाहिर करते छात्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रताप कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल डीन प्रो. नवल किशोर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रो. जेपी सिंह और डा. रमेश इंद्र कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थित हुए। समारोह की शुरुआत शबद गायन से हुई।
प्रिंसिपल डॉ. बलवंत सिंह ने मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया और कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। नवल किशोर ने कहा कि अध्यापक ही भविष्य के निर्माता होते है। इसलिए उन्हें अपनी भूमिका सही ढंग से निभाने के लिए अपनी शिक्षा में लगातार निखार लाना चाहिए। समारोह के दौरान एमएड के 34 और बीएड के 198 विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटी गई।
इसके साथ ही एमएड और बीएड में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज में एमएड की कक्षा में सुखजीत सिंह ने पहला, इंदरजीत कौर ने दूसरा और डोली ने तीसरा स्थान हासिल किया। बीएड में पूनम ने पहला, जसप्रीत कौर ने दूसरा और जश्मनजोत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।