फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   CM Bhagwant mann road show he said Ludhiana is my workplace started my career from here

Punjab MC Election: सीएम मान का रोड शो, बोले- लुधियाना मेरी कर्मभूमि, यहीं से की करियर की शुरुआत

Thu, 19 Dec 2024 04:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Dec 2024 04:25 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निकाय चुनाव के प्रचार के लिए रोड शो निकाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं लुधियाना को बहुत अच्छे से जानता हूं। क्योंकि मैंने अपने करियर की शुरुआत ही लुधियाना से की है। 

विज्ञापन
CM Bhagwant mann road show he said Ludhiana is my workplace started my career from here
सीएम मान का लुधियाना में रोड शो। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब में हो रहे नगर निकाय चुनावों के लिए वीरवार को प्रचार का आखिरी दिन है। प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में रोड शो निकाला। अपने रोड शो के दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि लुधियाना उनकी कर्मभूमि है। जब साढ़े 17 साल के थे तो काम के लिए लुधियाना आ गए थे। यहीं से उन्होंने अपनी कलाकारी के करियर की शुरुआत की थी। नगर निगम चुनाव के आखिरी दिन प्रचार के लिए सीएम मान लुधियाना पहुंचे थे। आरती चौक से रोड शो की शुरुआत करते हुए उन्होंने आप उम्मीदवारों के हक में वोट मांगे। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


रोड शो के दौरान सीएम भगवान सिंह मान ने कहा कि आज मैं घूमर मंडी में आया हूं, यह मार्केट मेरे लिए कोई नई मार्केट नहीं है। मैंने अपने करियर की शुरुआत इसी मार्केट से की थी।
विज्ञापन




भगवंत मान ने कहा कि वह लुधियाना के लोगों से निवेदन करने आया हूं कि निगम चुनाव में ईवीएम में जहां भी झाड़ू का बटन दिखे, उसे दबा दो। पहले निगमों में कभी विकास हुआ ही नहीं। यदि विकास कार्य में कोई कमी रह जाए तो अगली बार वह लोग किस चेहरे से वोट मांगने आएंगे। इसलिए विकास करना उनकी पहल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना की एक-एक सड़क को जानता हूं
भगवंत मान ने कहा कि जहां भी जाते है लोगों का प्यार मिल रहा है। बाकी पार्टियों का यह हाल है कि लोग उनसे हाथ मिलाने से भी डरते हैं कि कहीं हाथ से अंगुली ही न उतार ले। मान ने कहा कि मैं लुधियाना की एक एक सड़क से परिचित हूं। शहर का नक्शा मुझे पता है। मुझे पता है कि कहां क्या दिक्कत लोगों को आ रही है। मुझे खुद नहीं पता था कि मैं कभी लुधियाना आऊंगा। लुधियाना ने मुझे बहुत प्यार दिया है। लोग यदि अन्य दलों का बटन दबाएंगे तो उन्हें ध्यान रखना पड़ेगा।

घर आ रही लक्ष्मी को मना न करें
मान ने सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने भगवान के नाम पर पाप किए हैं आज वह माफियां मांग रहे हैं। कुछ पार्टियों के यह हालात बन गए हैं कि उनकी पार्टी के नाम और चुनाव निशान ही मशीनों से गायब हो गया हैं। भगवान की चक्की चलती जरूर धीमीं है लेकिन पीसती बहुत बारीक है। आज विरोधियों की भगवान ने बुद्धि भ्रष्ट की है। दूसरे दलों के उम्मीदवार रुपये वाले हैं। वे आज रात को या कल रात को पैसे देने लोगों के पास जरूर आएंगे इसलिए लोग उन्हें मना न करें। घर आ रही लक्ष्मी को कभी वापस नहीं करना चाहिए। वह रुपये लोगों से की हुई लूट के ही हैं। बाकी लुधियाना के लोग खुद ही समझदार है उन्हें कहां वोट देनी है लोगों को सब पता है। 


लोगों के बीच न आने वाले नेता आज घरों में
मान ने कहा कि हमारी पार्टी धर्म की राजनीति नहीं करती। शहरों में पानी के सिस्टम को सही किया जाएगा। बुड्ढा दरिया को साफ करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। लुधियाना में लोग झाड़ू घुमाने के लिए तैयार हैं। लोगों के बीच आकर अपनापन मिलता है। जो नेता लोगों के बीच नहीं आते आज वह लोग अपने घरों में बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed