फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Attempt to commit suicide by jumping into Sri Anandpur Sahib canal, life saved due to low water level

Ludhiana News: श्री आनंदपुर साहिब नहर में कूद जान देने का प्रयास, पानी कम होने से बची जान

Wed, 05 Nov 2025 10:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 05 Nov 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Attempt to commit suicide by jumping into Sri Anandpur Sahib canal, life saved due to low water level
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। एक व्यक्ति ने बुधवार सुबह श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया। गनीमत रही कि नहर में पानी कम होने के कारण उसकी जान बच गई लेकिन थोड़ी चोट आईं। नहर के सुरक्षा स्टाफ ने लोगों की मदद से उक्त व्यक्ति को नहर से बाहर निकाल पुुलिस थाना नंगल पंहुचाया।

उक्त युवक की पहचान नरेश कुमार निवासी संतोषगढ़ के तौर पर हुई और युवक ने अपनी चप्पलें श्री आंनदपुर साहिब हाइडल डैम के पुल पर उतारीं और पुल की सुरक्षा दीवार पर अपना मोबाइल रखा। देखते ही देखते वह नहर में कूद गया और उसे नहर में कूदते देख एक महिला ने शोर मचाया और डैम की सुरक्षा में जुटे कर्मचारियों ने लोगों की मदद से उक्त व्यक्ति को नहर से बाहर निकाला।
विज्ञापन

नंगल थाने के मुंशी गुरमेल सिंह ने बताया कि नरेश कुमार के परिजनों ने बताया कि बैंक के लेनदेन के कारण वह दिमागी तौर पर परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed