फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Attackers had fired nine bullets at the former Sarpanch.

Ludhiana News: पूर्व सरपंच को हमलावरों ने मारी थीं नौ गोलियां

Mon, 05 Oct 2026 06:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 05 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Attackers had fired nine bullets at the former Sarpanch.
दो गोलियां शरीर के आर-पार हुईं, तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। गांव मानेवाल इलाके में जमीन विवाद के चलते पूर्व सरपंच व जमींदार नवतेज सिंह की हत्या में आरोपियों ने उसे बचने का कोई मौका नहीं दिया। पुलिस के अनुसार, हत्या के लिए प्रोफेशनल शूटरों को हायर किया गया था। आरोपियों ने नवतेज के सीने, पेट और बाजू समेत शरीर के अलग-अलग हिस्सों में गोलियां मारीं। नवतेज को नौ गोलियां लगीं। दो गोलियां शरीर के आर-पार हो गईं, जबकि सात गोलियां पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने निकालकर पुलिस के हवाले कर दीं।
हत्या के मामले में नवतेज के बेटे और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील आलमजीत सिंह की शिकायत पर थाना लाडोवाल पुलिस ने कृष्णा नगर निवासी वाहेगुरु पाल सिंह, उसकी पत्नी जसप्रीत कौर, बेटे मंजोत सिंह, बलजीत सिंह, सुखपाल सिंह, भूपिंदर सिंह और तेजिंदर सिंह समेत दो शूटरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें नवतेज का चचेरा भाई भी शामिल है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. अजय पाल और डॉ. मनमीत नाजरा के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों के अनुसार, सीने में गोली लगने से नवतेज की मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed