{"_id":"6155d52c8ebc3e0def3d94b3","slug":"arvind-kejriwal-avoided-the-question-of-making-bhagwant-mann-as-cm-face-in-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: क्या भगवंत मान होंगे सीएम चेहरा, पूछने पर केजरीवाल ने टाला सवाल, चन्नी को दी ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: क्या भगवंत मान होंगे सीएम चेहरा, पूछने पर केजरीवाल ने टाला सवाल, चन्नी को दी ये सलाह
Thu, 30 Sep 2021 10:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:21 PM IST
सार
पंजाब में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा कौन होगा, इसका अभी अरविंद केजरीवाल ने खुलासा नहीं किया है। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि क्या भगवंत मान विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरा होंगे तो उन्होंने इस सवाल का सीधा उत्तर न देकर टाल दिया।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार को लुधियाना पहुंचे आप संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर भगवंत मान को सीएम चेहरा बनाने के सवाल को टाल दिया। उन्होंने कहा कि भगवंत मान उनके छोटे भाई हैं, उन्होंने पार्टी के लिए बहुत कुछ किया है लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले सीएम चेहरे का जल्द खुलासा होगा। जिस समय केजरीवाल ने यह जवाब दिया उस समय भगवंत मान उनके साथ बैठे थे। उनके इस जवाब के बाद भगवंत मान के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती थी।
विज्ञापन
केजरीवाल से हर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यही सवाल दागा जाता है कि कौन होगा सीएम चेहरा, क्या भगवंत मान होंगे लेकिन केजरीवाल हर बार इस जवाब को टाल रहे हैं। इससे साफ है कि आगामी चुनाव में केजरीवाल किसी नए चेहरे की तलाश में हैं। राजनीतिक गलियारों में नवजोत सिद्धू के आप में शामिल होने की चर्चा पर केजरीवाल ने कहा कि यह एक काल्पनिक सवाल है।
विज्ञापन
वहीं पंजाब में नवनियुक्त सीएम चरनजीत सिंह चन्नी के एक आम आदमी की तरह लोगों के बीच जाकर शगुन देने से लेकर गरीब के घर में खाना खाने जैसे काम करने पर केजरीवाल का साफ कहना है कि सीएम चन्नी उनकी पार्टी की नकल कर रहे हैं लेकिन नकल करने के बाद उसे लागू भी करें। जब वह पहली बार सीएम बने थे तो उन्होंने महज 49 दिन के अंदर 32 भ्रष्ट अफसरों को जेल भेजा था।
विज्ञापन
चन्नी सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि भ्रष्ट अफसरों को तैनात किया जा रहा है। चन्नी कैबिनेट में कई दागी मंत्री हैं और पार्टी में विधायक भी हैं, इसलिए चन्नी साहब नकल करने के साथ अमल करने का साहस भी लेकर आए। केजरीवाल ने सीएम चन्नी को सलाह दी है कि वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की घर-घर रोजगार देने की योजना को पूरी तरह से लागू करें, क्योंकि अभी तक पंजाब सरकार इस पर कुछ नहीं कर सकी है। पंजाब के युवा आज भी पंजाब सरकार से नौकरी की मांग कर रहे हैं। जब तक वह नौकरी नहीं दे सकते तब तक बेरोजगार युवाओं को भत्ता दें।