{"_id":"63308ec83aad1e71cb7cb4ed","slug":"action-sarpanch-issued-written-orders-against-drug-smugglers-ludhiana-news-pkl4635386139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन सरपंच ने जारी किए लिखित आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन सरपंच ने जारी किए लिखित आदेश
विज्ञापन
जगरांव। तहसील जगरांव के अधीन पड़ते गांव माणूके बिक रहे नशे एवं जिस्मफरोशी के धंधे पर लगाम कसने के लिए गांव के सरपंच गुरमुख सिंह संधू ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव के सरपंच गुरमुख सिंह संधू द्वारा ग्राम पंचायत गांव माणूके के लेटर पैड पर इन आदेशों को बाकायदा तौर पर अपने हस्ताक्षरों सहित जारी कर दिया गया है, जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और गांव के सरपंच गुरमुख सिंह संधू द्वारा उठाए गए इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा भी हो रही है।
गांव के सरपंच गुरमुख सिंह संधू द्वारा जारी किये गये लिखित आदेशों में साफ कहा गया कि चाहे कोई उनका करीबी हो ,चाहे गांव की पंचायत का सदस्य या फिर किसी राजनीतिक पार्टी की शह पर ही नशा बेचता हो या फिर जिस्मफरोशी का धंधा चला रहा हो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। गांव की पंचायत ऐसा करने वाले पर ऐसी कार्रवाई करेगी कि उसकी आने वाली 7 पीढ़ियां याद रखेंगी। उन्होंने नशा तस्करों और जिस्मफरोशी का धंधा करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि वह अपने इस गोरखधंधे को तुरंत बंद कर दें, वरना गांव की पंचायत की ओर से उनके खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई के वह खुद जिम्मेदार होंगे। गांव के सरपंच गुरमुख सिंह संधू की ओर से जारी लिखित आदेशों में साफ कहा है कि कुछ दिन पहले भी उन्होंने किसी राजनीतिक पार्टी की शह पर गांव में नशा बेचने वाले एक नशा तस्कर को समझाया था और उसने उन्हें आश्वासन भी दिया कि वह आगे से ऐसा काम नहीं करेंगे।
इस मामले में जब जानकारी के लिए गांव के सरपंच गुरमुख सिंह संधू से संपर्क करने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हुए ग्राम पंचायत गांव माणूके के लेटर पैड पर मौजूद नंबर पर फोन किया गया तो नंबर बंद होने के कारण गांव के सरपंच गुरमुख सिंह संधू से संपर्क नहीं हो पाया। इस मामले में जब थाना हठूर के प्रभारी एसआई हरप्रीत सिंह से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह गांव के सरपंच गुरमुख सिंह संधू द्वारा उठाये गये कदम की सराहना करते हैं और पुलिस प्रशासन गांव में नशा तस्करी और जिस्मफरोशी का धंधा बंद करने में गांव की पंचायत का हर संभव सहयोग करेंगे।