फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   AAP workers accused of demolishing house of poor family in Jagraon Ludhiana

लुधियाना में गरीबों पर जुल्म: तीन दिन से श्मशानघाट पर सो रहा परिवार, आप कार्यकर्ताओं पर मकान ढहाने का आरोप

Thu, 12 Sep 2024 11:15 PM IST
अंकेश ठाकुर अतुल मल्होत्रा, जगरांव
अतुल मल्होत्रा, जगरांव Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Sep 2024 11:15 PM IST
सार

लुधियाना के जगरांव में एक गरीब परिवार राजनीति में पिस रहा है। आरोप है कि आप कार्यकर्ताओं ने गरीब परिवार का घर ढहा दिया। क्योंकि परिवार ने दूसरे दल को वोट दिए थे।

विज्ञापन
AAP workers accused of demolishing house of poor family in Jagraon Ludhiana
पीड़ित परिवार। - फोटो : संवाद

विस्तार

जगरांव के गांव भम्मीपुरा में पिछले 27 वर्ष से रह रहे एक प्रवासी के परिवार के 16 लोग पिछले 72 घंटे से श्मशानघाट के बाहर गंदे छप्पड़ के किनारे खुले आसमान के नीचे बिना बिजली, बिना पानी के रहने को मजबूर हैं। पीने का पानी भी परिवार के लोग श्मशानघाट से लाकर पी रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसर तीन दिन पहले गांव के ही कुछ राजनीतिक रसूख रखने वाले लोगों ने इस गरीब परिवार का घर गिरा दिया। वहीं परिवार की जरूरत का सारा सामान छप्पड़ में फेंक दिया। छप्पड़ में फेंके गए सामान में परिवार के बिस्तर के गद्दे, सिलेंडर, साइकिल, स्टोव व अन्य छोटा-छोटा सामान है।
विज्ञापन


इस संबधी जब गांव भम्मीपुरा में अमर उजाला की टीम पहुंची तो गांव की महिला संरपच बलजिंदर कौर के पति गुरमेल सिंह ने बताया कि गांव के सिंकदर सिंह व कुछ लोगों ने उनके कहने पर लोकसभा चुनाव में वोट रवनीत सिंह बिटटू को डाला था। क्योंकि पहले वो काग्रेंसी थे और जब बिट्टू भाजपा में गए तो परिवार ने बिट्टू को ही वोट दिया। लोकसभा चुनाव वाले दिन ही कुछ लोगों ने सिंकदर व अन्य प्रवासी लोगों को वोट डालने को कहा तो उन्होंने साफ ही कह दिया कि वे अपना और परिवार के बाकी लोगों का वोट भाजपा को देकर आए हैं, जिसके बाद से ही सत्ताधारी पक्ष के लोग उनसे गुस्सा हो गए और उन्हें हर बार टारगेट किया जाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही सिंकदर नें छप्पड़ के किनारे शामलात जगह पर सरकार की तरफ से आई ग्रांट से ही एक कमरा बनाया था। उसके एक कमरे के मकान को गांव के आप कार्यकर्ताओं ने गिरा दिया। पीड़ित परिवार ने मामले की लिखित शिकायत एसएसपी जगरांव नवनीत सिंह बैंस को देने पहुंचे और वो शिकायत रायकोट के डीएसपी रछपाल सिंह ढींडसा को जांच के लिए भेजी गई।

संरपच पति गुरमेल सिंह का कहना है कि हठूर थाने की पुलिस भी सिंकदर के परिवार को वहां से भगाने के लिए बार-बार गांव के चक्कर काट रही है। परिवार के लोग पिछले तीन दिनों से छप्पड़ किनारे बिना छत के रह रहे हैं।

 
राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू तक पहुंचा मामला
हैरानी की बात यह है कि जिला प्रधान कर्नल इंद्रपाल धालीवाल अपने गांव लीला से भम्मीपुरा तक 20 किलोमीटर का सफर कर नहीं पहुंचे। भाजपा सचिव डॉ. रजिंद्र शर्मा ने यह मामला रवनीत सिंह बिट्टू के ध्यान में लाया है। रवनीत बिट्टू ने कहा कि अभी पंजाब में जंगल राज नहीं है। वोट चाहे किसी को भी डाला गया हो, लेकिन किसी का घर गिराना और सामाना छप्पड़ में फेंकना कहां का न्याय है। बिट्टू ने कहा कि उन्होंने लुधियाना की डीसी से बात की है और तुंरत कारवाई के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed