फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   67 dengue patient found in ludhiana

लुधियाना में 67 मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Fri, 25 Oct 2013 11:20 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 25 Oct 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
67 dengue patient found in ludhiana
लुधियाना। लैब रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को शहर के अस्पतालों में इलाज करा रहे 67 मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद इनकी संख्या पांच सौ से पार हो गई है। इसमें से 43 मरीज जिला लुधियाना के, 19 अन्य जिलों से और पांच अन्य राज्यों से संबंधित हैं।
विज्ञापन

अब तक शहर के विभिन्न अस्पतालों में 520 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 265 अन्य जिलों के मरीजों एवं 109 अन्य राज्यों के मरीजों ने लुधियाना के विभिन्न अस्पतालों में पहुंच कर इलाज कराया है।
विज्ञापन

 
डेंगू से बचाव एवं लोगों को जागरूक करने के लिए भी सेहत विभाग की टीमों ने शुक्रवार को शहीद करनैल सिंह नगर, पक्खोवाल रोड, मॉडल टाउन, प्रीतम नगर, करतार नगर इत्यादि में दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


130 कूलर  एवं 191 कंटेनरों की जांच की गई। आठ कंटेनरों में से डेंगू का लारवा मिला। निगम की टीम ने उक्त लोगाें के चालान किए। सिविल सर्जन डा. सुभाष बत्ता ने लोगों से अपील की है कि वे विभाग केे निर्देशों का पालन करें ताकि इस बीमारी के असर को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed