फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कालेज में हिमाचल और कश्मीरी विद्यार्थियों में झड़प

कालेज में हिमाचल और कश्मीरी विद्यार्थियों में झड़प

Tue, 19 Feb 2019 10:14 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
कालेज में हिमाचल और कश्मीरी विद्यार्थियों में झड़प
निजी कालेज में हिमाचली-कश्मीरी विद्यार्थियों में झड़प
विज्ञापन

वीडियो वायरल, कॉलेज प्रबंधन ने शांत करवाया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में गोबिंदगढ़ के एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ रहे हिमाचल और कश्मीर के विद्यार्थियों में झड़प होने का समाचार है। झगड़े का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी लोहे की रॉड लेकर झगड़ा करते दिख रहे हैं। घटना के तुरंत बाद कालेज प्रबंधन और कुछ सिख जत्थेबंदियों के नेताओं ने दोनों पक्षों को शांत किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर खन्ना पुलिस ने डायरेक्टर डॉ. मनीषा गुप्ता से घटना का ब्यौरा लिया।
हिमाचल से पढ़ने आए विद्यार्थी रजत शौर्या, हैरी गुलेरिया, अंकित वैद्या, सौरभ सिंघानिया समेत अन्य विद्यार्थियों ने कालेज में पढ़ने वाले जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों पर आरोप लगाते कहा कि अमीर नाजिर, दानिश मीर समेत अन्य कश्मीरी विद्यार्थी इंस्टीट्यूट में पुलवामा हमले की खुशी मना रहे थे। जब उन्होंने कश्मीर के विद्यार्थियों को ऐसा करने से रोका तो कश्मीरी विद्यार्थियों ने उनको मारने की धमकियां देते हुए उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

कालेज की डायरेक्टर डॉ. मनीषा गुप्ता ने कहा कि उन्होंने पुलिस और स्टाफ की मदद के साथ सारी स्थिति पर काबू पा लिया है। सभी विद्यार्थियों को समझा दिया गया है। किसी कश्मीरी छात्र द्वारा फेसबुक पर कोई पोस्ट लाइक करने को लेकर हिमाचली छात्रों ने इसका विरोध किया था। जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी ही हुई थी। घटना के बाद कुछ विद्यार्थियों ने घर जाने की इजाजत मांगी है जिन्होंने कुछ दिनों के लिए कॉलेज से छुट्टी दी गई है। मनीषा गुप्ता ने कहा कि कालेज में कश्मीरी छात्रों ने देश विरोधी कोई नारेबाजी नहीं की थी। सभी आरोप सिर्फ झगड़े की उपज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति नियंत्रण कर ली गई है : डीएसपी
खन्ना के डीएसपी दीपक राय और एसएचओ सदर बलजिंदर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के दो ग्रुपों में झगड़ा हुआ था जिसे निपटा दिया गया है। अब सारी स्थिति कंट्रोल में है और किसी भी विद्यार्थी को आपस में लड़ने नहीं दिया जाएगा।




फोटो कैप्शन:19जीबीजीपी05- मंडी गोबिंदगढ़ के निजी कालेज में जम्मू-कश्मीर के विद्य ार्थियों में हुई झड़प का वायरल वीडियों तथा कालेज डायरेक्टर से घटना की जानकारी लेती पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed