{"_id":"5b9942ed867a557fe059873f","slug":"21536770797-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोबिन, अमनदीप, शरनदीप, हरप्रीत, अमित, हरनूप ने जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोबिन, अमनदीप, शरनदीप, हरप्रीत, अमित, हरनूप ने जीते
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साई के खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक
पंजाब स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप एथलेटिक मुकाबले में किया कमाल
रोबिन, अमनदीप, शरनदीप, हरप्रीत, अमित, हरनूप ने हासिल किए पदक
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ट्रेनिंग सेंटर लुधियाना के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने 30 अगस्त से एक सितंबर तक संगरूर में आयोजित पंजाब स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में कुल 8 पदक हासिल किए। इसमें एक सोने का पदक, एक कांस्य पदक और छह रजत पदक शामिल हैं।
साई ट्रेनिंग सेंटर के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में कमाल का प्रदर्शन किया है। मेडल विजेता खिलाड़ियो सम्मानित किया गया। साई रीजनल सेंटर चंडीगढ़ की इंचार्ज ललिता शर्मा, हरबंस सिंह, एथलेटिक कोच जसबीर सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए सराहना की।
मुकाबले के दौरान अंडर-20 उम्र वर्ग में रोबिन सिंह ने 10 हजार मीटर में पहला स्थान हासिल किया और 3 हजार मीटर में दूसरा स्थान अर्जित किया। वहीं अमनदीप सिंह ने 110 मीटर हर्डल रेस में और 4 इनटू 100 मीटर रिले रेस दोनों में दूसरा स्थान पाया। वहीं शरनदीप ने 100 मीटर रेस में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि 4 इनटू 100 मीटर रिले में दूसरा स्थान पाया। वहीं ओपन कैटागरी में हरप्रीत सिंह ने ट्रिपल जंप में दूसरा स्थान पाया। अंडर-18 उम्र वर्ग में अमित दुग्गल ने 4 इनटू 400 मीटर रिले रेस में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि हरनूप सिंह ने शॉटपुट में हिस्सा लिया।