{"_id":"675aecad8602151f0502fe29","slug":"10-kg-opium-caught-from-drug-smuggler-in-tata-muri-express-in-ludhiana-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में नशा तस्करी: बिहार से पंजाब लाई जा रही थी अफीम की बड़ी खेप, लुधियाना जीआरपी ने पकड़ा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में नशा तस्करी: बिहार से पंजाब लाई जा रही थी अफीम की बड़ी खेप, लुधियाना जीआरपी ने पकड़ा तस्कर
Thu, 12 Dec 2024 08:14 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 12 Dec 2024 08:14 PM IST
सार
बिहार से नशे की बड़ी खेप लेकर आया नशा तस्कर लुधियाना में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी ट्रेन के जरिये अफीम की खेप लेकर आया था। इससे पहले कि वह अपने गंतव्य तक पहुंच पाता जीआरपी ने उसे धर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी बारे जानकारी देते जीआरपी अधिकारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) के सीआईए विंग ने संबलपुर से चलकर जम्मूतवी जा रही टाटा मूरी एक्सप्रेस (18309) में आए एक नशा तस्कर को 10 किलो अफीम सहित काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमृतसर के छेहरटा निवासी तरुणप्रीत सिंह उर्फ तन्नू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इस मामले में भी जीआरपी ने आरोपी को लक्कड़ पुल आरओबी के नीचे से गिरफ्तार करने का दावा किया है, जो कि जांच का विषय है। जीआरपी कर्मियों के मुताबिक नशा तस्करी के ज्यादातर आरोपी ऐसी जगहों से पकड़े जा रहे हैं, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं।
विज्ञापन
जीआरपी के सीआईए प्रभारी जीवन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी के 2 मामले पहले भी दर्ज हैं। वह बाहरी राज्यों से सस्ते में अफीम खरीदकर लाता था और अमृतसर में महंगे दाम पर बेचता था। वह 10 किलो अफीम की खेप रांची से लाया था और अमृतसर जा रहा था। हालांकि वह बीच रास्ते में ट्रेन से उतरकर लक्कड़ पुल आरओबी के नीचे क्यों व कैसे पहुंचा, इस बात पर संशय बरकरार है।
विज्ञापन
जीआरपी कर्मियों का कहना है कि ऐसे मामलों में नशे की खेप को भेजने व मंगवाने वालों की गिरफ्तारी न होना और हर मामले की राउंड फिगर में रिकवरी किसी बड़ी गड़बड़ी की तरफ इशारा करते हैं। फिलहाल जीआरपी ने मामला दर्ज करने के बाद अदालत से आरोपी का 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।