{"_id":"5ff93760b36998011d55d64e","slug":"local-bodies-elections-can-be-held-in-punjab-by-february-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 20 फरवरी तक हो सकते हैं निगम और निकाय चुनाव, 13 फरवरी तक पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 20 फरवरी तक हो सकते हैं निगम और निकाय चुनाव, 13 फरवरी तक पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया
Sat, 09 Jan 2021 10:26 AM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में नौ नगर निगमों और 118 नागरिक निकायों के चुनाव 20 फरवरी तक कराए जा सकते हैं। पंजाब निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 13 फरवरी तक की तिथि निर्धारित कर राज्य सरकार को सूचित किया है। राज्य सरकार जल्दी ही निर्वाचन आयोग को चुनाव संबंधी सारिणी भेजेगी, जिसके बाद चुनाव की तिथियों का ऐलान होगा।
विज्ञापन
फिलहाल चुनाव की तारीखों का एलान नहीं हुआ है लेकिन राज्य के सियासी दलों ने जोड़-तोड़ और रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। सत्ताधारी कांग्रेस मौजूदा किसान आंदोलन के चलते जहां इसे बेहतरीन अवसर मान रही है, वहीं अकाली दल नाराज किसानों को मनाने के लिए पंथक और धार्मिक नेताओं का सहारा लेने के प्रयास में जुट गया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी भी किसान आंदोलन के सहारे गांव-गांव में अपना आधार तलाशने में जुट गई है, जबकि भाजपा के लिए यह समय बहुत खराब दौर के रूप में है, उसके नेताओं का गांवों में प्रवेश कर पाना भी मुश्किल हो चुका है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का कहना है कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और उम्मीदवारों के निर्धारण के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। 12 जनवरी तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। कुछ आरक्षित वार्डों को लेकर उठ रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि ऐसा हर बार चुनाव के दौरान होता है जब कई वार्ड आरक्षण के तहत बदल जाते हैं। दूसरी ओर, पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने को लेकर अभी किसी भी पार्टी ने अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
आम आदमी पार्टी और अकाली दल ने भी अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों ही दल राज्य सरकार को घेरने की चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं।