{"_id":"53d2a0a9ce186842a47697026bf1dea2","slug":"kite-fight-doctor-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग को लेकर झगड़े में डाक्टर की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंग को लेकर झगड़े में डाक्टर की हत्या
अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Tue, 04 Feb 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरज नगरी वार्ड नं. 11 निवासी एक आरएमपी डॉक्टर की कुछ लोगाें ने मंगलवार शाम करीब 7 बजे पीट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार डॉक्टर मोहन लाल (32) पुत्र बालकराम के भतीजे का सोमवार को पतंग उड़ाने को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। बाद में मामला निपटा दिया गया। मंगलवार दिन में करीब आधा दर्जन युवकों ने मोहन लाल के घर पर जाकर गाली गलौच की।
उसके घर पर न होने के कारण वे लोग वापस चले गए। शाम को जब मोहन लाल घर आया तो उसके साथ उसके दोस्त भी थे। दोस्तों ने यह मामला पंचायत करवाकर निपटाने का आश्वासन दिया। करीब 7 बजे मोहन लाल जब अपने दोस्तों को जीटी रोड तक छोड़कर वापस आ रहा था तो घात लगाकर बैठे करीब आधा दर्जन युवकों ने उस पर हमला कर दिया और उसके सिर में कोई तेजधार हथियार मार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
मोहन लाल का भाई मदन लाल मौके पर पहुंचा तो वे लोग वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के भाई मदन लाल के बयानों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।