{"_id":"9920e65ed400548bc42b8bb485e55711","slug":"kidnap-girl-gangrape-malot","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर युवती के साथ गैंगरेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा कर युवती के साथ गैंगरेप
अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Sun, 12 Jan 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
अगवा कर 18 वर्षीय युवती के साथ पांच युवकों ने दो दिन तक गैंगरेप किया। बाद में उसे घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए। घटना 9 जनवरी की है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि नौ जनवरी को वह सुबह सैर कर रही थी। रेलवे पुल के पास हरजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह निवासी कोलियांवाली उसे जबरन कार में बैठाकर अज्ञात जगह पर ले गए। जहां उन दोनों के अलावा तीन अन्य युवकों ने उसके साथ दो दिन तक गैंगरेप किया।
उसके साथ मारपीट भी की गई और किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस बीच दो दिन युवती के घर न पहुंचने पर परिजनों ने भी पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 11 जनवरी की आरोपी देर शाम उसे उसके घर के सामने उतारकर चले गए।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे एएसआई किशोर चंद ने बताया कि वुमन सेल की इंचार्ज चरनजीत कौर और उनके द्वारा युवती के बयान कलमबद्ध कर सिविल अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच करवाई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।