फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Kapurthala road closed for next five days due to repair railway track

कपूरथला की सड़क बंद: अगले पांच दिन बंद रहेगा रोड, फाटक की मरम्मत का काम होगा

Tue, 10 Sep 2024 04:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Sep 2024 04:34 PM IST
सार

पंजाब के कपूरथला की मुख्य सड़क अगले पांच दिन के लिए वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई है।

विज्ञापन
Kapurthala road closed for next five days due to repair railway track
सड़क बंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला की मुख्य सड़क अगले पांच दिन के लिए वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई है। शहर से इंडस्ट्रियल एरिया और गांव औजला मार्ग पर रेलवे फाटक की मरम्मत के चलते यातायात अवरुद्ध कर दिया गया है। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह से इस रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेक की रिपेयर का काम शुरू हो गया है, जिसके चलते अगले 5 दिन ले लिए फाटक को बंद कर दिया गया है। रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) सुनील कुमार बताया कि यहां रेल लाइन के नीचे लगभग 20 स्लीपर बदलने का कार्य शुरू किया गया है। हालांकि इस रेलवे फाटक को बंद रहने का एक नोटिस जारी किया गया है, जिसके बाद ट्रैफिक डाइवर्शन की जानकारी भी दी गई है। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार फिरोजपुर मंडल के अंतर्गत आते कपूरथला स्टेशन से जालंधर की तरफ जाने वाली रेल लाइनों की मरम्मत के लिए औजला फाटक पर काम शुरू हो गया है। इसके चलते 10 से 14 सितंबर तक फाटक बंद रहेगा। जहां रेलवे पुलिस की टीम भी तैनात की गई है। इस मार्ग पर ट्रैफिक नकोदर फाटक और औजला फाटक से पहले एक फाटक से होकर दूसरी तरफ डायवर्ट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल विभाग के एसएसई सुनील कुमार ने बताया कि विभाग के आदेश और डीसी कपूरथला से मंजूरी लेने के बाद काम शुरू किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि 5 दिन से पहले ही काम खत्म कर फाटक को खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed