फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Kapurthala police solved businessman murder case two brothers arrested

Punjab Crime: कपूरथला के कारोबारी की हत्या की गुत्थी सुलझी, जालंधर के 2 सगे भाइयों ने किया था मर्डर

Wed, 03 Jul 2024 07:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 03 Jul 2024 07:49 PM IST
सार

पंजाब के कपूरथला में पांच दिन पहले हुई कारोबारी की बेरहमी से हत्या मामले में पुलिस ने जालंधर के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पैसों के लिए कारोबारी चरणजीत सिंह को मौत के घाट उतारा था। 

विज्ञापन
Kapurthala police solved businessman murder case two brothers arrested
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी। - फोटो : पुलिस

विस्तार

पंजाब के कपूरथला के सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के चौक चेलियां में पांच दिन पहले एक बड़े कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या के इस मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। चौक चेलियां के मोहल्ला नाईयां निवासी कारोबारी 65 वर्षीय चरणजीत सिंह उर्फ चन्न डिपो वाला की हत्या जालंधर के दो भाइयों ने की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अमित शारदा तथा मोहित शारदा के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


आरोपियों ने कोरोबारी के घर से 25 लाख रुपये और सोने के जेवरात चुराए थे। पुलिस ने आरोपियों से कारोबारी के घर से लुटे गए 25 लाख में से 22.75 लाख, जेवरात, और एक आई-20 कार भी बरामद की है। 
विज्ञापन


इसकी पुष्टि एसएसपी वत्सला गुप्ता ने करते हुए बताया कि मामले को सुलझाने में टेक्नीकल टीम का अहम योगदान रहा है। वहीं यह भी खुलासा किया कि मृतक व्यक्ति के हत्यरोपियों की मां से संबंध थे। महिला और उसके दोनों बेटों का मृतक के घर आना-जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




एसएसपी के अनुसार सुल्तानपुर लोधी के चौक चेलियां के नजदीक हैंडलूम का कारोबार करने वाले 65 वर्षीय चरणजीत सिंह उर्फ चन्न डिपो वाला का 29 जून को उसके घर में खून से लथपथ शव मिला था। मृतक के सिर पर भी गहरी चोटों के निशान भी थे। चरणजीत सिंह घर में अकेला ही रहता था। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी बबनदीप सिंह ने सुल्तानपुर लोधी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। 

पुलिस की टेक्नीकल टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी और अन्य तथ्यों पर की जांच की। जांच में सामने आया कि मृतक चरणजीत सिंह का जालंधर की एक महिला के साथ संबंध थे। महिला और उसके दोनों बेटे आरोपी अमित शारदा और मोहित शारदा का चरणजीत सिंह के घर आना जाना था।

घर पर अकेला रहता था चरणजीत सिंह
मृतक चरणजीत सिंह की पत्नी का देहांत हो चुका है। उसकी एक बेटी है, जो विदेश में रहती है। इसलिए मृतक चरणजीत सिंह घर में अकेला ही रहता था। घटना वाली रात आरोपी अमित और मोहित दोनों चरणजीत सिंह के घर पर आए थे। उन्हें जानकारी थी कि चरणजीत सिंह ने कुछ समय पहले अपनी एक प्रॉपर्टी बेची है। इसलिए उसके घर पर लाखों रुपए हैं। 

आरोपियों ने कबूला जुर्म
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने घटना वाली रात तवे और अन्य तेजधार हथियार से चरणजीत सिंह के सिर पर वार कर उसकी हत्या की थी। घर में रखे 25 लाख से अधिक की नकदी और सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूला है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लूटे गए रुपयों में से उन्होंने डेढ़ लाख का जुआ खेला और कुछ पैसों का नशा भी खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed