फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jallianwala Bagh Massacre Filmmaker Karan Johar furious at General Dyer granddaughter Caroline

जलियांवाला बाग हत्याकांड:जनरल डायर की पड़पोती पर क्यों भड़के फिल्म निर्माता करण जौहर? बोले- कैरोलिन मांगे माफी

Sun, 13 Apr 2025 02:02 PM IST
अंकेश ठाकुर सुशील कुमार, सुनाम
सुशील कुमार, सुनाम Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 13 Apr 2025 02:02 PM IST
सार

आज के ही दिन 13 अप्रैल 1919 को वैसाखी बाले दिन अमृतसर के जलियांवाला बाग में जनरल डायर के आदेश पर अंग्रेजों ने सैकड़ों निहत्थे लोगों को मार दिया था। इस नरसंहार को आज पूरे 106 साल हो गए हैं। 

विज्ञापन
Jallianwala Bagh Massacre Filmmaker Karan Johar furious at General Dyer granddaughter Caroline
बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर। - फोटो : संवाद

विस्तार

13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार के जिम्मेदार ब्रिटिश अधिकारी जनरल डायर की पड़पोती कैरोलिन डायर ने इस नरसंहार में शहीदों को लुटेरा कहा। इस पर फिल्म निर्माता करण जौहर का गुस्सा फूट पड़ा है। करण जौहर सोशल मीडिया पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कैरोलिन डायर यह कहने में कितनी हास्यास्पदता दिखाई और वह हजारों लोगों को कैसे लुटेरे कह रही थी। 

विज्ञापन


वैसाखी के पवित्र दिन पर निर्दोष और निहत्थे लोग अपने हक के लिए जलियांवाला बाग में इकट्ठा हुए थे। जनरल डायर तब तक गोलियां चलाना बंद नहीं किया जब तक उसने सभी को शहीद नहीं कर दिया। करण जौहर ने कहा कि डायर की पड़पोती ने एक साक्षात्कार में ऐसा कहने की हिम्मत कैसे की है। जौहर ने कहा कि उसे जानते नहीं हैं, न ही जानना चाहते हैं और न मिलना चाहेंगे। जलियांवाला नरसंहार देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सबसे जघन्य नरसंहार है। इसके लिए कैरोलिन को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि करण जौहर का परिवार पंजाबी है और वह अपनी दादी से भारत पाक बंटवारे की दास्तां सुनते रहे थे । 
विज्ञापन


ऊधम सिंह के वारिसों ने करण जौहर की प्रशंसा की
करण जौहर की तीखी प्रतिक्रिया पर इस नरसंहार का बदला लेने वाले महान योद्धा ऊधम सिंह के वारिसों ने उनकी प्रशंसा की है। शहीद ऊधम सिंह के वारिस हरदियाल सिंह, मलकीत सिंह, गुरमीत सिंह, यादगार कमेटी के प्रतिनिधि जंगीर सिंह रत्न व केसर सिंह ने कहा कि जनरल डायर की पड़पोती जख्मों पर नमक छिड़क रही है। 106 साल बाद भी इस नरसंहार का दर्द देश झेल रहा हैं। ऊधम सिंह ने 21 साल बाद इसका बदला लिया था। उन्होंने कहा कि करण जौहर ने देश प्रेमी होने का प्रमाण दिया है। केंद्र सरकार इस मामले को ब्रिटिश सरकार के समक्ष उठाए और डायर की पड़पोती माफी मांगे। इस संबंधी जल्द पत्र लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed