फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth named Pathankot accused of rape

पठानकोट में छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक नामजद

Tue, 15 Dec 2020 05:20 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Youth named Pathankot accused of rape
पठानकोट। थाना शाहपुरकंडी पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में हिमाचल निवासी युवक को नामजद किया है। आरोपी की पहचान हिमाचल के जिला चंबा निवासी विकास के तौर पर हुई है। पीड़िता ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बताया कि उसकी आयु साढ़े 12 वर्ष है और वह सातवीं में पढ़ती है। कुछ दिन पहले वह सैर करने के लिए टी-2 पार्क शाहपुरकंडी गई थी। जहां उसे आरोपी युवक मिला और उनकी आपस में जान पहचान हो गई। वह दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। 12 दिसंबर को वह अपने घर में अकेली थी। आरोपी युवक उसके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे किसी को बताने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी थी। शाहपुरकंडी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हिमाचल के बनीखेत निवासी विकास के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed