{"_id":"64a00cc1c0d3426b410412c8","slug":"vigilance-caught-asi-taking-ten-thousand-bribe-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-280-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: विजिलेंस को मिली बड़ी सफलता, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते ASI को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: विजिलेंस को मिली बड़ी सफलता, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते ASI को दबोचा
Sun, 02 Jul 2023 02:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:54 PM IST
सार
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगा कर एएसआई को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते मौके पर ही काबू कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विजिलेंस टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पंजाब पुलिस में तैनात एक एएसआई को गिरफ्तार किया है। आरोपी फिरोजपुर जिले के सिटी जीरा थाने में सहायक सब इंस्पेक्टर है।
विज्ञापन
विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक शिकायतकर्ता संजीव कुमार (डाबन गन हाउस) ने विजिलेंस विभाग के थाना फिरोजपुर रेंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी एएसआई गुरदीप सिंह ने 26 अगस्त 2021 को सिटी थाना जीरा में आईपीसी की धारा 353, 186, 294, 506 और 149 अधीन दर्ज मामले में उसकी और उसके परिवार के सदस्यों की मदद करने के बदले में 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि एएसआई 23 जून 2023 को अपने भाई राजीव कुमार उर्फ मोनू की मामले में जमानत दिलाने के लिए 5000 रुपये की रिश्वत ली थी और अब 10,000 रुपये की और मांग कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एएसआई पहले 60 हजार रुपये रिश्वत ले चुका है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगा कर एएसआई को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते मौके पर ही काबू कर लिया। इस संबंध में एएसआई के खिलाफ थाना विजिलेंस फिरोजपुर रेंंज में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।