फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Uproar, death of a woman, Uproar at Civil Hospital, Jalandhar

महिला की मौत पर जालंधर के सिविल अस्पताल में हंगामा

Wed, 13 Apr 2016 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 13 Apr 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
Uproar, death of a woman, Uproar at Civil Hospital, Jalandhar
जालंधर के सिविल अस्पताल में हंगामा करते महिला के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
एक महिला की इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में हुई मौत के बाद हंगामा हो गया। महिला के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


बात बिगड़ती देखकर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद एसीपी सेंट्रल डीडी शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला के परिजनों को समझाने की कोशिश की। वहीं परिवार वाले अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग पड़ अड़े रहे। गांव वडाला के मनीश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी गुरबख्श कौर ने सोमवार को एक बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद से उसकी पत्नी की हालत बिल्कुल ठीक थी।
विज्ञापन


रात को पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी पत्नी को इंजेक्शन लगाया और ग्लूकोस लगा दिया। इंजेक्शन के लगते ही उसकी पत्नी नीली पड़ गई। इसके कुछ समय के बाद ही गुरबख्श की मौत हो गई। मनीश ने आरोप लगाया है कि डाक्टरों द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने और किसी और का ग्लूकोस लगाने से उनकी पत्नी ने दम तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के परिजनों ने इस मामले की शिकायत थाना नंबर 4 में कर दी गई। थाना नंबर 4 के प्रभारी का कहना है कि इस बारे में लिखित रूप में उनके पास कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।


सिविल अस्पताल एसएमओ डॉक्टर वीना पाल ने कहा कि डिलिवरी के बाद महिला बिल्कुल ठीक थी। अचानक उसकी तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टरों की पूरी टीम ने उसका चेकअप किया। उसको इमरजेंसी में ले जाकर इलाज किया गया, लेकिन पूरी कोशिश के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। डॉक्टरों पर लापरवाही या गलत इंजेक्शन देने का आरोप सही नहीं है। फिर भी उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed