फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   two people were killed after fire broke in home in Jalandhar

जालंधर में हादसा: गैस सिलिंडर फटने से लगी आग, दो मासूम बच्चों और उनके पिता की मौत, बच्चों की मां गंभीर

Fri, 20 May 2022 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 May 2022 11:10 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात को खाना बनाने के बाद प्रिया गैस बंद कर चली गई लेकिन गैस ठीक से बंद नहीं हुई थी। किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। रातभर सिलिंडर से गैस लीक होती रही। सुबह उठकर जैसे ही गैस स्टोव को जलाने के लिए माचिस जलाई गई तो धमाका हो गया और घर में आग लग गई।

विज्ञापन
two people were killed after fire broke in home in Jalandhar
जालंधर में हादसे के बाद जांच करता पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर के लम्मा पिंड में सरकारी स्कूल के पास रह रहे एक प्रवासी परिवार के घर में सुबह पौने सात बजे के करीब सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। इसमें व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दो बच्चों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान राजकुमार उर्फ राजा (35) वासी गांव पिपरा जमनी, भागलपुर (बिहार), डेढ़ साल के अंकित और पांच साल के नैतिक के रूप में हुई है। जबकि राजकुमार की पत्नी प्रिया को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आसपास के लोगों के अनुसार, ब्लास्ट के बाद किचन पूरी तरह से जल गई और धमाके से आस-पास के घरों में भी कंपन महसूस हुआ, जिसके बाद लोग घरों से बाहर भागे। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी सिटी-2 सुहेल मीर और थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात को खाना बनाने के बाद प्रिया गैस बंद कर चली गई लेकिन गैस ठीक से बंद नहीं हुई थी। किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। रातभर सिलिंडर से गैस लीक होती रही। सुबह उठकर जैसे ही गैस स्टोव को जलाने के लिए माचिस जलाई गई तो धमाका हो गया और घर में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए। उन्होंने देखा कि घर में सभी लोग बेसुध पड़े थे। लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचित किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। इलाज से पहले डेढ़ साल के अंकित ने भी दम तोड़ दिया। वहीं नैतिक की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद फायर बिग्रेड के टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। धमाके के साथ आग लगने की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ब्लास्ट के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल सिलिंडर ब्लास्ट का ही मामला लग रहा है और गैस लीक होने से हादसा हुआ है। राजकुमार के ताऊ के लड़के कैलाश ने बताया कि राजा पिछले 8-10 साल से जालंधर में काम कर रहा है और हाल ही में लम्मा पिंड की जीएमटी फैक्टरी में काम मिलने के बाद उसने घर शिफ्ट किया था। पहले वह दूसरे घर में रहता था। शायद मौत ही परिवार को यहां खीच लाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed