{"_id":"61e05cc28df7930300347c27","slug":"thousands-of-milliliters-of-liquor-recovered-case-registered-kapurthala-news-pkl4391707126","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना कोतवाली की एक ही गांव में दो जगह दबिश, हजारों मिलीलीटर शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना कोतवाली की एक ही गांव में दो जगह दबिश, हजारों मिलीलीटर शराब बरामद
विज्ञापन
कपूरथला। थाना कोतवाली पुलिस ने एक ही गांव में अलग-अलग जगह पर दबिश देकर दो शराब तस्करों को पकड़ा है। इनके कब्जे से पुलिस टीम को 31 हजार 500 मिलीलीटर शराब बरामद हुई है। दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं और लंबे समय से शराब के धंधे से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है, दोनों से पूछताछ जारी है।
थाना कोतवाली के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ संतसर मोड़ गांव पहाड़ीपुर के समीप मौजूद थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि बलजीत सिंह उर्फ बंब निवासी गांव बूट शराब बेचने का धंधा करता है। इस समय आरोपी गांव में प्लास्टिक की कैनी में शराब रख ग्राहकों को बेच रहा है। यदि अभी दबिश दी जाए तो आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त जगह पर दबिश दी तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस टीम ने 14 हजार 250 मिली लीटर शराब बरामद की है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं थाना कोतवाली के एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ पंजाब विधानसभा चुनावों के संबंध में गांवों में गश्त कर रहे थे। जब पुलिस टीम गश्त करती हुई गांव बूट पुली नजदीक पहुंची तो मुखबिर ने सूचना दी अमरजीत सिंह उर्फ काला निवासी गांव बूट बाबे पीर की जगह नजदीक प्लास्टिक की कैनी में शराब रखकर बेच रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरंत उक्त जगह पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस टीम को 17 हजार 250 मिलीलीटर शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।