{"_id":"654684cdd951a537ed004d16","slug":"student-commits-suicide-after-seeing-distress-status-on-mobile-abohar-news-c-16-1-pkl1027-277128-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: 'परेशान हूं... अब दुनिया में नहीं रहना चाहता हूं' स्टेटस लगा युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: 'परेशान हूं... अब दुनिया में नहीं रहना चाहता हूं' स्टेटस लगा युवक ने दी जान
Sun, 05 Nov 2023 04:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Updated Sun, 05 Nov 2023 04:01 PM IST
सार
शुक्रवार की शाम करीब छह बजे युवक ने अपने मोबाइल पर स्टेटस लगा दिया कि वह परेशान है और अब दुनिया में नहीं रहना चाहता। इसके बाद वह वह खाना खाकर घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह गांव के वाटर वर्क्स कर्मचारी ने उसे टंकी पर फंदे पर झूलता देख इसकी सूचना परिजनों दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अबोहर जिले के गांव अमरपुरा निवासी और ईटीटी छात्र 23 वर्षीय सुरेंद्र ने आर्थिक तंगी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए सुरेन्द्र ईटीटी करने के साथ ही कारों की डेंटिंग-पेंटिंग की दुकान पर काम करता था। पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी के चलते फीस न भर पाने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहता था।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम करीब छह बजे उसने अपने मोबाइल पर स्टेटस लगा दिया कि वह परेशान है और अब दुनिया में नहीं रहना चाहता। इसके बाद वह वह खाना खाकर घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह गांव के वाटर वर्क्स कर्मचारी ने उसे टंकी पर फंदे पर झूलता देख इसकी सूचना परिजनों दी। इधर, सूचना मिलते ही थाना बहाव वाला की पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की चार बहनें व एक बड़ा भाई है।
विज्ञापन