फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   SHO and DSP filed bail plea in firing cases

गोलीकांड मामलों में एसएचओ व डीएसपी ने दायर की जमानत याचिकाएं

Sun, 19 Jul 2020 09:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
SHO and DSP filed bail plea in firing cases
फरीदकोट में बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं में एसआईटी ने अपनी जांच प्रक्रिया को तेज किया हुआ है। हाल ही में एसआईटी ने कोटकपूरा गोलीकांड से संबंधित दोनों एफआईआर में नामजद तत्कालीन एसएचओ सिटी कोटकपूरा गुरदीप सिंह पंधेर को बहिबल गोलीकांड केस में भी नामजद कर लिया है। इन दिनों न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद आरोपी एसएचओ ने बहिबल केस में अग्रिम जमानत के लिए जिला अदालत में याचिका दायर की है जिस पर 21 जुलाई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

एसआईटी द्वारा कोटकपूरा गोलीकांड केस की एक एफआईआर के नामजद तत्कालीन डीएसपी कोटकपूरा बलजीत सिंह सिद्धू को दूसरी एपआईआर में भी गिरफ्तार करने की तैयारी की हुई है जिसके चलते उन्होंने उक्त केस में अग्रिम जमानत के लिए जिला अदालत के पास याचिका दायर की थी जो 15 जुलाई को खारिज हो चुकी है। अब डीएसपी ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका लगाई है जिस पर 20 जुलाई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed