{"_id":"fc484c3c27fa2ea973fa736a322ea0ee","slug":"sandal-om-hindu-sangthan-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंडल पर ओम लिखे जाने से हिंदू संगठन भड़के ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंडल पर ओम लिखे जाने से हिंदू संगठन भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 12 May 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में पवित्र शब्द ओम को सैंडिल पर अंकित कर बेचने का रोष इंडिया में दिखाई देने लगा है। सोमवार को जालंधर में हिंदू संगठनों ने रोष स्वरूप पाकिस्तान के झंडे फूंके।
हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताते हुए भारत सरकार को इस तरफ सख्त कदम उठाने के लिए कहा है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंद क्रांति दल और शिवसेना नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम डीसी को एक मांगपत्र भी सौंपा। इस दौरान हिंदू संगठनों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठनों के नेताओं का कहना है कि पाकिस्तान को दूसरे धर्मों का सत्कार करना चाहिए।
विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक विजय धीर, बजरंग दल के जिला जिला संयोजक सुनील भारद्वाज, हिंद क्रांति दल के प्रधान मनोज और शिव सेना प्रमुख आशीष अरोड़ा ने कहा कि पाकिस्तान में किसी भी धर्म का निरादर होना वहां की सरकार के लिए शर्मनाक बात है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा गंदी राजनीति की है। भारत सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान को इसका सबक सिखाया जाए।