{"_id":"65fe874bbccbc07d9108c492","slug":"railway-administration-will-run-electrical-train-till-hussainiwala-border-on-martyrdom-day-fair-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-101975-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: शहीदी दिवस मेले पर रेल प्रशासन हुसैनीवाला बाॅर्डर तक चलाएगा इलेक्ट्रिकल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: शहीदी दिवस मेले पर रेल प्रशासन हुसैनीवाला बाॅर्डर तक चलाएगा इलेक्ट्रिकल ट्रेन
Sat, 23 Mar 2024 01:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:09 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक पर पूरा हो चुका है विद्युतीकरण का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। 23 मार्च (शहीदी दिवस) को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बाॅर्डर स्थित शहीदी स्मारक पर लगने वाले शहीदी मेले पर रेल प्रशासन लोगों की सुविधा के लिए फिरोजपुर कैंट से हुसैनीवाला बाॅर्डर तक इलेक्ट्रिकल ट्रेन चलाएगा। उक्त ट्रैक पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। इस ट्रैक पर रेल प्रशासन साल में दो बार (23 मार्च शहीदी दिवस और 13 अप्रैल वैसाखी मेले) ट्रेन चलाता है।
उक्त रेल ट्रैक को अंतरराष्ट्रीय रेल मार्ग भी कहा जाता है, क्योंकि बंटवारे से पूर्व व बाद में इस रेल मार्ग से ट्रेन पाकिस्तान जाती और आती थी। यह वो ट्रैक है, जिस पर 1947 में लोगों के खून से लथपथ ट्रेन पाकिस्तान से फिरोजपुर पहुंची थी। इस ट्रैक को विद्युतीकरण कर दिया है। अब यहां से ट्रेन पाकिस्तान नहीं जाती है। ट्रैक पर कार्य कर रहे रेल मुलाजिमों का कहना है कि रेल प्रशासन शहीदी दिवस मेले पर इलेक्ट्रिकल ट्रेन चला सकती है। क्योंकि ट्रैक का विद्युतीकरण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यहां उपस्थित टिकट घर की भी साफ-सफाई की गई है, क्योंकि यहां से लोगों को टिकट दी जाएगी। इस ट्रैक पर साल में दो बार ही रेल प्रशासन ट्रेन चलाता है। उसके बाद इस ट्रैक पर ट्रेन नहीं चलती है। लोग मेला देखने के लिए ट्रेन के माध्यम से शहीदी स्मारक पर पहुंचते हैं।
फोटो संख्या-22एफजेडआर01ए - हुसैनीवाला बाॅर्डर (फिरोजपुर) तक बिछे रेल ट्रैक का हो चुका है विद्युतीकरण।