फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, fire, accident

गैस लीक होने से आग, तेरह लोग झुलसे

Fri, 29 Nov 2013 10:20 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 29 Nov 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
punjab, jalandhar, fire, accident
बस्ती दानिशमंदा इलाके में गैस की लीकेज होने से एक घर में आग लग गई। आग के कारण फ्रिज का कंप्रेशर फट गया, जिससे 13 लोग झुलस गए। झुलसे लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
विज्ञापन


इनमें दो दमकल विभाग के कर्मचारी भी हैं, जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। सूचना पाकर एसीपी रविंदरपाल संधू भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायलों का हाल जानने के लिए सरकार के सहायक मीडिया सलाहकार विनीत जोशी अस्पताल पहुंचे। उनके साथ शीतल अंगुराल, भाजपा राजन अंगुराल व अमित तनेजा भी थे। इलाका पार्षद सुशील रिंकू व उनके साथी भी पहुंचे, जिन्होंने अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी। इलाका निवासियों के मुताबिक जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त घर में रहने वाले तीनों परिवारों के बच्चे स्कूल गए हुए थे। आग लगने से घर में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार को सुबह बस्ती दानिशमंदा के शिवाजी नगर में घटी। शिवाजी नगर में तरसेम लाल के घर में सिलेंडर से गैस लीक हुई, जिससे आग फैल गई। आग को अपने स्तर पर तरसेम लाल, उनके भाई गांधी व सोनू ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग फैल गई। दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर आ गई और आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन बाद में सिलेंडर की पिन खराब होने से दोबारा आग फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा फ्रि ज उसकी चपेट में आ गया और उसका कंप्रेशर फट गया। उस समय दमकल विभाग के कर्मचारी नरेश कुमार व राजिंदर शर्मा घर के भीतर आग बुझा रहे थे, जो उसकी चपेट में आ गए। बाद में आग पर काफी मुश्किल से काबू पाया गया।


इस आग से तरसेम कुमार, उसका भाई प्रेम कुमार, सोनू के अलावा पड़ोसी परमिंदर सिंह, डॉ. सुखदेव सिंह, संजय, तृप्ता, कंचन, बब्बू, दर्शना, शीतल झुलस गई, जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। तरसेम की हालत कुछ सीरियस है जबकि बाकी की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed