फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, exame, PTU

अब पीटीयू के पेपरों में नकल करना आसान नहीं

Tue, 19 Nov 2013 10:46 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 19 Nov 2013 10:46 PM IST
विज्ञापन
punjab, jalandhar, exame, PTU
पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (पीटीयू) ने डिस्टेंस एजुकेशन प्रोग्राम (डीईपी) में सुधार करने का फैसला किया है। अगर पीटीयू का यह प्रयास सफल होता है तो अगले पेपरों में नकल करना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


यही नहीं विद्यार्थियों पर नजर रखने के लिए उड़न दस्ते भी बराबर ड्यूटी देंगे। नई योजना के मुताबिक इलेक्ट्रानिक्स ढंग से पेपर सेंटर पर महज एक घंटा पहले ही पहुंचेंगे। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों का कहना है कि इससे पेपर लीक होने की संभावनाएं भी खत्म हो जाएंगी। यह योजना आगामी पेपरों में चलाई जाएगी। तेज गति वाले प्रिंटरों से पेपर प्रिंट किया जाएगा। पेपर पर केंद्रीय तौर पर एक अनोखा बार-कोड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


पीटीयू के वाइस चांसलर डॉ. रजनीश अरोड़ा ने बयान जारी कर बताया कि सेंटर पर निगाह रखने के लिए सभी राज्यों के डीजी को परीक्षा केंद्र की सिक्योरिटी के लिए भी लिख दिया गया है। पुलिस सुनिश्चित करेगी कि परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास के क्षेत्र शांतिपूर्ण और अनुशासित कायम रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यवेक्षकों और उड़न दस्ता टीमों को प्रत्येक केंद्र पर जाने के लिए आदेश दे दिए गए हैं। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा निष्पक्ष हो। सभी परीक्षा केंद्र के कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। परीक्षा के लिए अध्ययन सामग्री (एसआईएमएस) को वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। नतीजे की घोषणा के 15 दिन के बाद ही कॉलेज और शिक्षा केंद्र में डिग्री उपलब्ध करवा दी जाएगी।


इस तरह छात्रों को कहीं और पर आवेदन करने के लिए प्रोविजनल डिग्री लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। छात्र दस्तावेजों के लिए इलेक्ट्रानिक्ली आवेदन कर सकते हैं और यूनिवर्सिटी भी इन दस्तावेजों को इलेक्ट्रानिक्ली ही प्रदान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed