{"_id":"37d54012a7ee18183b9385fbd2fc7898","slug":"punjab-jalandhar-ashutosh-maharaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशुतोष महाराज के डेरा पहुंचे डीआईजी और एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशुतोष महाराज के डेरा पहुंचे डीआईजी और एसएसपी
अमर उजाला (नूरमहल/जालंधर)
Updated Tue, 04 Feb 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल में मंगलवार को डीआईजी गुरिंदर ढिल्लों और जालंधर देहात के एसएसपी जसप्रीत सिंह सिद्धू पहुंचे। उन्होंने चार घंटे से अधिक समय डेरे के भीतर बने कार्यालय में बिताया।
माना जा रहा है कि उनका दौरा हाईकोर्ट में दायर याचिका को लेकर था लेकिन डीआईजी और एसएसपी ने साफ इंकार किया कि उनका हाईकोर्ट के मामले में कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि वे उस केस में कोई पार्टी नहीं हैं।
वहीं, डेरे के स्वामी विशालानंद के मुताबिक आशुतोष महाराज अब भी गहन समाधि में हैं। उनके समाधि में रहने का इंतजार सारी उम्र किया जाएगा। संत तो समाधि में कई-कई साल रहते हैं। डेरे में आशुतोष महाराज के गहन समाधि के दर्शन भी संगतों को नहीं करवाए जा रहे हैं, जिसको लेकर काफी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
वहीं मामला हाईकोर्ट में जाने के कारण अब प्रशासन भी हरकत में आ गया है। मंगलवार को डीआईजी गुरिंदर सिंह ढिल्लों, एसएसपी जसप्रीत सिंह सिद्ध ने डेरे में पहुंचकर डेरा प्रबंधकों से लंबी बातचीत की। चार घंटे से अधिक समय बिताने के बाद दोनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बाहर निकले और जालंधर की तरफ निकल आए।
डीआईजी ढिल्लों ने कहा कि उनके दौरे का मकसद सिर्फ सिक्योरिटी जांचना था। डेरे में पुलिस अधिकारी कोई दखलंदाजी नहीं करेंगे। अगर हाईकोर्ट में कोई मामला है तो वे उसमें कोई पार्टी नहीं हैं, इसलिए कुछ कह नहीं सकते।