{"_id":"690e2c567d15d8a09107f9b7","slug":"pistol-and-heroin-recovered-from-the-farm-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-103959-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: खेत से पिस्तौल व हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: खेत से पिस्तौल व हेरोइन बरामद
Fri, 07 Nov 2025 10:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हुसैनीवाला बाॅर्डर (फिरोजपुर)। हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांव चूहड़ी वाला के खेत में से शुक्रवार सुबह एक पैकेट बरामद हुआ है। इसमें से एक विदेशी पिस्तौल व हेरोइन की खेप बरामद हुई है।
गांव चूहड़ी वाला के ग्रामीणों का कहना है कि पाकिस्तानी ड्रोन ने आसमान से खेत में उक्त सामग्री फेंकी है। कुछ दिन पूर्व बीएसएफ और पुलिस के जवान स्पेशल सर्च अभियान चलाकर उक्त सामग्री की तलाश कर रहे थे लेकिन यह उन्हें बरामद नहीं हुई। शुक्रवार सुबह किसान अपने खेत को ट्रैक्टर से जोत रहा था कि टायर के नीचे पैकेट आने से जोरदार आवाज सुनाई दी। जब देखा तो एक पैकेट में विदेशी पिस्तौल और हेरोइन की खेप मिली।
इस संबंधी बीएसएफ को सूचित किया। बीएसएफ ने मौके पर पहुंच उक्त सामग्री अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बीएसएफ ने आसपास के खेतों में फिर से गहन चेकिंग की। बीएसएफ और पुलिस उक्त सामग्री मंगवाने वाले आरोपी की तलाश में जुटी है।