फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   person committed suicide, Tired of the finance company

Jalandhar News: फाइनेंस कंपनी के कारिंदों से तंग आकर व्यक्ति ने की खुदकुशी

Wed, 05 Jun 2024 11:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
person committed suicide, Tired of the finance company
पुलिस ने किया दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, दोनों फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। फाइनेंस कंपनी के कारिंदों से तंग आकर एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली है। पीड़ित व्यक्ति ने अपनी जमीन पर कर्ज लिया था, उसी को लौटाने को लेकर आरोपी उसे तंग कर रहे थे। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने बुधवार को दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपी फरार हैं।
वीरों बीबी वासी राजा राय ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्होंने अपनी जमीन में से 10 मरले जमीन पर प्राइवेट एसके फाइनेंस कंपनी से एक लाख 85 हजार रुपये का कर्ज लिया था। जो ब्याज डाल कर दो लाख 50 हजार रुपये हो गया था। उक्त कंपनी वाले कर्ज लौटाने के लिए उसके पति देश राज (58) पर दबाव डाल रहे थे। इस कारण पति की दिमागी हालत खराब रहने लगी।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने फाइनेंस कंपनी के कारिंदों से परेशान होकर घर में पड़ी जहरीली दवा निगल कर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने आरोपी एचडीएफसी बैंक के मुलाजिम जयदीप और एसके फाइनेंस कंपनी के एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed