फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Murder of a monk living with him in the dera muktsar

Jalandhar News: डेरे में साथ रह रहे साधु की हत्या खाना खाते समय किसी बात पर हुआ विवाद

Fri, 16 Jun 2023 05:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 16 Jun 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
Murder of a monk living with him in the dera muktsar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुक्तसर। जिले के गांव तरखानवाला में बने चांदी नाथ के डेरे में रह रहे दो साधुओं के बीच खाना खाते समय किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद एक साधु ने दूसरे साधु के सिर पर लकड़ी का खुंडा मार कर हत्या कर दी। घटना वीरवार रात दस बजे की है। जबकि शुक्रवार को थाना सदर मलोट की पुलिस व डीएसपी बलकार सिंह सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया।

गांव तरखानवाला निवासी दीप इंद्र सिंह ने बताया कि उनके गांव में पुरातन समय से चांदी नाथ का डेरा बना हुआ है। वीरवार की रात यहां रहने वाले दो साधुओं तोता नाथ वासी मोगा और साधु गोरा उर्फ गौरव निवासी तरखानवाला के बीच खाना खाते समय झगड़ा हो गया। कुछ ही देर में झगड़ा खूनी झड़प में बदल गया। गोरा उर्फ गौरव ने तोता नाथ के सिर पर लकड़ी के खुंडे से वार कर दिया। जिससे देखते ही देखते कुछ ही पलों में तोता नाथ खून से लथपथ हो गया और उसकी मौत हो गई। गांव की पंचायत ने सुबह पुलिस को सूचित किया। डीएसपी बलकार सिंह ने बताया कि गांव के लोगों के बयान लिए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी गोरा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed