फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Minibus fired, two died

ओवरटेक कर रही मिनी बस पलटी, दो की मौत

Wed, 16 Oct 2013 11:11 PM IST
अमर उजाला, कपूरथला
अमर उजाला, कपूरथला Updated Wed, 16 Oct 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
 Minibus fired, two died
पंजाब में कपूरथला-सुभानपुर रोड पर बुधवार को हुए दर्दनाक बस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 13 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक निजी कंपनी की मिनी बस सुबह करीब दस बजे कपूरथला से ढिलवां की तरफ जा रही थी। बस की गति अधिक होने से एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और काफी दूरी तक घिसटती हुई सड़क पर बने एक खड्ड में उलटी होकर पलट गई। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देने पर एंबुलेंस और पुलिस पार्टी राहत कार्य में जुटी और जैसे तैसे घायलों को निकालकर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। बस में सवार अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं और अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूडा राम (61) पुत्र कृपा राम निवासी गांव भवानीपुर की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक अन्य व्यक्ति के शव की शिनाख्त की जा रही है।

ये हैं गंभीर रूप से घायल
गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों में नरिंदरजीत कौर (23) पुत्री निम्मा निवासी गांव पड्डा बेट, जरमल सिंह (45) पुत्र दीप सिंह निवासी गांव राजपुर खुखरैण, बलविंदर कौर (18) पुत्री स्वर्ण सिंह निवासी गांव फतेहपुर बूलेवाल, अमनदीप कौर (20) पुत्री स्वर्ण सिंह निवासी गांव फतेहपुर बूलेवाल, राजविंदर कौर (19) पुत्री बलविंदर सिंह निवासी गांव सुर्खपुर, शिंदा (45) पुत्र मुंशी निवासी गांव संगोजला, राजविंदर कौर (26) पुत्री कुलवंत सिंह निवासी गांव भंडाल बेट, हरपिंदर सिंह (22) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव ज़ंडाल बेट, सुखविंदर कौर (45) पत्नी गुलजार सिंह निवासी गांव जातिके, लखविंदर कौर (60) पुत्र गुरमुख सिंह निवासी गांव पट्टी, कुलविंदर कौर पत्नी आत्मा सिंह तलवंडी संगोजला, गुलजार सिंह (45) पुत्र हजार सिंह निवासी गांव जातिके के अलावा बस का ड्राइवर गुरप्रीत सिंह (38) पुत्र भाग सिंह निवासी गांव पड्डा बेट शामिल है।


डॉक्टरों की टीम गठित : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डा. बलबीर सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। नरिंदरजीत कौर के सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण सिटी स्कैन टेस्ट के लिए जालंधर सिविल अस्पताल में भेजा गया है। डाक्टरों की टीम गठित कर घायलों का उचित इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed