फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Many veteran leaders flew in your storm

आप की आंधी में उड़े कईं दिग्गज नेता

Thu, 10 Mar 2022 09:34 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 09:34 PM IST
विज्ञापन
Many veteran leaders flew in your storm
जालंधर। पंजाब में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजें आने के बाद एक बड़ा उल्टफेर सामने आया है। पिछले चुनावों में जालंधर में खाता तक न खोल पाने वाली आम आदमी पार्टी ने पहली बार खाता खोला है। जालंधर में हुए इस बड़े उलटफेर में जालंधर सेंट्रल से पहली बार चुनाव लड़ रहे आप के प्रत्याशी रमन अरोड़ा ने कांग्रेस के दिग्गज विधायक राजिंदर बेरी व भाजपा के विधायक रहे मनोरंजन कालिया को हरा दिया। रमन अरोड़ा ने 163 वोटों से जीत हासिल की। रमन को 32642 व कांग्रेस के राजिंदर बेरी को 32479 वोट मिले। सेंट्रल की हिंदू माने जाने वाली इस सीट पर इससे पहले कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस का कब्जा होता आया है।
विज्ञापन

जालंधर की कैंट सीट पर एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पहले माना जा रहा था कि शिक्षा मंत्री के रूप में परगट सिंह का विरोध ज्यादा होने के कारण यह सीट कांग्रेस के हाथ से निकल जाएगी। पहले चले कुछ राउंड तक ऐसा लग रहा था पर 13वें राउंड में परगट सिंह ने बढ़त बना ली है। परगट सिंह 32665 वोटों के साथ पहले स्थान पर रहे जबकि आम आदमी पार्टी के सुरिंदर सिंह सोढ़ी 29776 वोटों के साथ दूसरे और अकाली दल के जगबीर बराड़ 21754 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा के सरबीजत सिंह मक्कड़ को 15097 वोट मिले हैं। जालंधर वेस्ट से आप के शीतल अंगुराल जालंधर नार्थ से कांग्रेस के अवतार सिंह जूनियर उर्फ बावा हैनरी जीत गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed