फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Kanishka plane crash accused Ripudaman Malik murder one murderer sentenced to 20 years

कनिष्क विमान हादसा: आरोपी रिपुदमन मलिक की हत्या के एक दोषी को 20 साल की कैद, 2022 में मारी गई थी गोली

Wed, 29 Jan 2025 01:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 29 Jan 2025 01:38 PM IST
सार

रिपुदमन सिंह का नाम 1985 में एयर इंडिया विमान विस्फोट मामले के संदिग्धों में शामिल किया गया था, लेकिन वह बरी हो गया था। विमान हादसे में 329 लोग मारे गए थे। साल 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Kanishka plane crash accused Ripudaman Malik murder one murderer sentenced to 20 years
रिपुदमन मलिक - फोटो : फाइल

विस्तार

कनिष्क विमान हादसे के आरोपी रिपुदमन मलिक की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए दो लोगों में से एक को कनाडा की कोर्ट ने सजा सुना दी है। दोषी टेनर फॉक्स को 20 वर्ष तक पैरोल की पात्रता के बिना आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

विज्ञापन


14 जुलाई 2022 में रिपुदमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ब्रिटिश कोलंबिया के टेनर फॉक्स और जोस लोपेज ने दूसरी डिग्री की हत्या के लिए अपना अपराध स्वीकार किया था।

विज्ञापन

मिला था हत्या का काॅन्ट्रैक्ट

फॉक्स और लोपेज को मलिक की हत्या का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था, लेकिन कोर्ट में साक्ष्य यह स्थापित नहीं कर पाए कि किसने उन्हें काम पर रखा था। मलिक के परिवार ने कहा कि टेनर फॉक्स और जोस लोपेज को इस हत्या को अंजाम देने के लिए काम पर रखा गया था। जब तक उन्हें हायर करने और हत्या को निर्देशित करने वालों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया जाता, तब तक न्याय अधूरा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


रिपुदमन सिंह की हत्या के बाद उनके दूसरे बेटे जसप्रीत सिंह मलिक ने सोशल मीडिया पर मार्मिक पोस्ट कर कहा था कि उनके पिता की हत्या कनिष्क बम विस्फोट से संबंधित नहीं है। रिपुदमन मलिक का दूसरा बेटा हरदीप मलिक कनाडा के सरे में रहता है और बड़ा व्यापारी है। कनाडा सरकार ने उनकी जान को खतरा बताया है। 

जून 1985 को हुआ था ब्लास्ट

23 जून 1985 को कनाडा से भारत आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट 182 में आयरलैंड के तट के पास हवा में ब्लास्ट हो गया था। हादसे में विमान सवार सभी 329 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर भारत में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे कनाडाई नागरिक थे। उसी समय जापान में एयरपोर्ट पर एक बम फट गया था, जिसमें दो हैंडलर मारे गए। इस हमले की योजना कनाडा में मौजूद सिख चरमपंथियों ने बनाई थी। इस मामले में मलिक को आरोपी बनाया गया था। हालांकि उसे और सह-अभियुक्त अजायब सिंह बागरी को 2005 में बरी कर दिया गया था।

हरदीप निज्जर से था विवाद 

हत्या से पहले मलिक खालसा कॉलेज शुरू करने जा रहे थे और इसके लिए बाकायदा जत्थेदार को बुलाया गया था। रिपुदमन सिंह ने एक चैनल को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर और मनिंदर बॉयल को ‘बुलिश’ (आपत्तिजनक शब्द) कहा था। इसके बाद एक धार्मिक कार्यक्रम में हरदीप सिंह निज्जर ने रिपुदमन को कौम का गद्दार कहा था और तमाम लोगों को कहा था कि वह रिपुदमन को सबक सिखाएं।

मोदी समर्थक थे मलिक 

मलिक एक बिजनेसमैन थे, जिन्होंने खालसा क्रेडिट यूनियन और खालसा स्कूल की स्थापना की थी। वह केंद्र सरकार व पीएम मोदी के कट्टर समर्थक थे। कनाडा की पुलिस इसे भी हत्या का एक कारण मान रही है। इसके अलावा श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की छपाई को भी रिपुदमन की हत्या का एक कारण माना जा रहा है। हालांकि बाद में यह मामला श्री अकाल तख्त साहिब तक पहुंचा, जिसके बाद रिपुदमन ने छपाई बंद कर दी और सभी स्वरूप शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सौंप दिए थे। श्री गुरुग्रंथ साहिब जी को कोई भी अपनी इच्छानुसार नहीं छाप सकता है। पूरी दुनिया में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की प्रिंटिंग सिर्फ अमृतसर में ही होती है। 

रिपुदमन की हत्या टारगेट किलिंग है और इसकी पूरी योजना तैयार कर इसको अमली जामा पहनाया गया है। वहीं ये भी सवाल उठा कि क्या मलिक की हत्या पाकिस्तान के आतंकी संगठन ने तो नहीं करवाई, क्योंकि रिपुदमन ने कुछ कट्टरपंथियों का भंडाफोड़ करने की धमकी दी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed