फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar West By-Election: Bhagwant Maan take house on rent

Jalandhar West By-Election: उपचुनाव के लिए भगवंत मान का जालंधर में डेरा, किराये पर घर लेकर रहेंगे सीएम

Sat, 15 Jun 2024 12:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 12:34 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 13 में से केवल तीन सीटें ही जीत पाई है। ऐसे में जालंधर वेस्ट के उपचुनाव को जीतने में पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन
Jalandhar West By-Election: Bhagwant Maan take house on rent
bhagwant mann - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर वेस्ट हलके के उपचुनाव में पार्टी की साख बचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान अब जालंधर में डेरा डालेंगे। पंजाब में लोकसभा चुनाव में मिशन 13-0 की विफलता के बाद भगवंत मान पूरे चुनाव प्रचार की कमान की कमान संभालेंगे। आम चुनावों में महज तीन लोकसभा सीटें जीतने के बाद अब सिर्फ एक विधानसभा सीट ही आप की छवि को सुधार सकती है। यह सीट जालंधर पश्चिम विधानसभा की है। जहां केंद्र की नीतियों पर हमले से नहीं बल्कि सरकार के काम पर बात होगी। 
विज्ञापन


उपचुनाव के लिए सीएम भगवंत सिंह मान ने तैयारियां भी तेज कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार सीएम भगवंत सिंह मान अब चुनाव संपन्न होने तक जालंधर कैंट के दीप नगर में किराए के मकान में रहेंगे। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर भी उनके साथ रहेंगी। सीएम मान जल्द ही दीप नगर में शिफ्ट हो जाएंगे। यह फैसला चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद लिया गया है।
विज्ञापन


2027 के लिए नया ठिकाना, दोआबा-माझा के समीकरण साधने की तैयारी
सीएम का नया ठिकाना सिर्फ उपचुनाव तक ही नहीं बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव तक रहेगा। जानकारी के अनुसार सीएम मान हफ्ते में तीन दिन इसी घर में रहेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि वे दोआबा और माझा इलाके के नेताओं और लोगों के साथ नजदीकी संपर्क में रहें। सरकार आप के द्वार कार्यक्रम को भी इससे बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि लोकसभा उप चुनाव के दौरान सीएम मान और उनकी टीम होटलों में ही रुकी थी। मगर इस बार उप चुनाव के लिए सीएम मान ने जालंधर में किराए पर घर लेने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed