फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Hit by a motorcycle, when protested, 4 people including a girl were injured in stone pelting

Jalandhar News: मोटरसाइकिल से टक्कर मारी, विरोध किया तो पत्थरबाजी में लड़की समेत 4 घायल

Sat, 17 May 2025 08:21 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Hit by a motorcycle, when protested, 4 people including a girl were injured in stone pelting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। जालंधर में मेजर कॉलोनी वाली रोड पर स्थित चुंगी के पास एक परिवार पर करीब एक दर्जन हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में एक लड़की सहित परिवार के 4 लोग जख्मी हुए हैं। इसमें से एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं हैं। घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों को पुलिस और राहगीरों की मदद से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। मेजर कॉलोनी के रहने वाले विनय कुमार ने बताया कि वह अपनी बुआ और उनके परिवार के साथ अवतार नगर वाली साइड जा रहे थे। विनय ने कहा- परिवार में दंपती और उनका बेटा व बेटी अपने अपने वाहनों पर घर लौट रहे थे। जब वह चुंगी के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे दबंगों ने पहले उनके वाहनों में अपना बाइक का साइड मार दी। इस पर परिवार ने कहा कि बेटा ध्यान से चलाओ। विनय ने आगे बताया कि इतनी बात सुनकर उक्त दबंग तिलमिला उठे। घटना के वक्त एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। इतने में उन्होंने फोन कर करीब एक दर्जन साथी और बुला लिया और परिवार को ईंट पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। पीसीआर कर्मी सुखदेव सिंह ने उनकी मदद की और जानकारी पुलिस को दी गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed