फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   For Treatment bring together the beds!

इलाज के लिए बेड साथ लेकर आएं!

Tue, 29 Oct 2013 10:48 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 29 Oct 2013 10:48 PM IST
विज्ञापन
For Treatment bring together the beds!
यहां के सिविल अस्पताल में डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को अस्पताल की लैब में पांच और मरीजों की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार तक अस्पताल में डेंगू के 30 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।  वायरल और प्लेटलेट्स सेल कम होने वाले मरीजों से सिविल अस्पताल खचाखच भरने लगा है। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल में मरीजों को दाखिल करने के लिए बेड नहीं हैं। यही कारण है कि डाक्टर मरीजों को सिविल अस्पताल में इलाज करवाने के लिए साथ में बेड लेकर आने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि यह मांग खुले तौर पर नहीं की जा रही है लेकिन दर्जा चार कर्मी अथवा नर्सें मरीजों को यह बात कह रहे हैं। इन आदेशों में उन लोगों को परेशानी हो रही है जो, दूर से अस्पताल में इलाज कराने आते हैं। शहर के लोग तो फोल्डिंग बेड साथ लेकर आ रहे हैं और अस्पताल प्रशासन ने ये बेड बरामदे में लगवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘न सफाई दुरुस्त न ही दवाएं उपलब्ध’
शाहकोट से अपने साले के बुखार का इलाज करवाने आए बलविंदर सिंह का कहना है कि नर्स उन्हें अपना बेड लेकर आने के लिए दबाव बना रही है। ऐसे में उन्हें जालंधर से ही मरीज के लिए फोल्डिंग बेड खरीदना पड़ा है। उनका कहना है कि अस्पताल में मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। जहां न तो सफाई व्यवस्था दुरुस्त है और न ही मरीजों के लिए दवाएं हैं। गंदगी के कारण मरीजों के और बीमार होने का अंदेशा बना हुआ है। अस्पताल में तो कुछ मरीजों को स्टैचर भी लेटा रखा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed