फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Firing at mobile showroom for extortion, demanding Rs 1 crore by throwing slip

Jalandhar News: रंगदारी के लिए मोबाइल शोरूम पर फायरिंग, पर्ची फेंककर एक करोड़ मांगे

Mon, 07 Oct 2024 10:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 07 Oct 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Firing at mobile showroom for extortion, demanding Rs 1 crore by throwing slip
दिनदहाड़े बाइक पर आए दाे युवकों ने 15-16 राउंड किए फायर
विज्ञापन

हरियाणा के गैंगस्टर सौरव गंदोला के नाम की चिट्ठी फेंक मांगी एक करोड़ रंगदारी : एसपी-डी
दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से व्यापारी व शहरवासी खौफजदा
संवाद न्यूज एजेंसी


कपूरथला। दिनदहाड़े बस स्टैंड रोड पर स्थित मल्होत्रा इंफोकॉम (एमआईसी) मोबाइल शोरूम पर सुबह दस बजे अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे शोरूम के शीशे चकनाचूर हो गए और वहां अफरातफरी मच गई। इस फायरिंग में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है, लेकिन एक के बाद एक 20 से 25 राउंड फायर होने से दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग के बाद बदमाशों ने हरियाणा के गैंगस्टर सौरव गंदोला के नाम की एक पर्ची थमाई जिसमें एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने की बात लिखी थी। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद एसपी-डी सरबजीत राय, डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। थाना सिटी अर्बन इस्टेट में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि बदमाशों ने 32 बोर के असलहा से लगभग 15-16 राउंड फायर किए। मौके से लगभग 15 खोल बरामद हुए हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। हमलावरों ने अपने मुंह ढंके हुए थे और वह एक चिट्ठी छोड़कर गए हैं, जिसमें गैंगस्टर सौरव गंदोला का नाम लिखा हुआ है। इस आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच तेज कर दी गई है। यह फायरिंग रंगदारी के लिए की गई है। आरोपियों की ओर से हिंदी में लिखी गई चिट्ठी में एक करोड़ रुपये की मांग की गई है। हालांकि शोरूम मालिक को पहले कोई भी रंगदारी की मांग वाली कॉल नहीं आई। शहर में बने दहशत के माहौल पर एसपी ने दावा किया कि मामले को जल्द ट्रेस कर लेंगे। वहीं, एमआईसी शोरूम के मालिक टीनू मल्होत्रा ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश और दुश्मनी नहीं है। वह अपना व्यवसाय आराम से करते हैं। अज्ञात हमलावर कौन थे, कहां से आए इसके संबंध में कोई सूचना नहीं है। इसके अलावा एमआईसी शोरूम पर फायरिंग के बाद शोरूम मालिक के घर पर भी फायरिंग की गई।
विज्ञापन


शोरूम के सामने सेशन जज, चंद कदमों पर डीसी आवास
सबसे हैरानीजनक बात है कि एमआईसी शोरूम के सामने जिला सेशन जज आवास हैं, जबकि चंद कदमों की दूरी पर जिले के मुखिया डीसी का आवास है। इसके बावजूद बेखौफ हमलावर सरेआम आए और सड़क के बीचों-बीच खड़े होकर शोरूम पर लगातार गोलियां चला दीं, जिसने फेस्टिवल सीजन के बीच सुरक्षा का दम भरने वाले जिला पुलिस की व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। शोरूम के पीछे डीएसपी विजिलेंस और जीएसटी कार्यालय भी स्थित हैं, जहां पर अफसरों व पुलिस का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed