{"_id":"5746d96d4f1c1b04206924a8","slug":"farmer-s-protest-continue-sunny-day-mini-secretariat-farmer-protest-continue-muktsar-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी के बावजूद किसानों का मिनी सचिवालय पर धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी के बावजूद किसानों का मिनी सचिवालय पर धरना जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Thu, 26 May 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर में प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां) के नेतृत्व में किसान वीरवार को भी तीसरे दिन लगातार पक्का टेंट लगा मिनी सचिवालय के सामने धरने पर जमे रहे। इस दौरान भड़के किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उनका कहना है कि वे तीन दिनों से मांगों को मनवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। महासचिव गुरादित्ता सिंह भागसर ने कहा कि किसान सरकारी और गैर सरकारी कर्ज माफ कराने, खुदकुशियां करने वाले किसानों के वारिसों को पांच लाख मुआवजा तथा एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर जगदेव सिंह, सुखराज सिंह, हरबंस कोटली, हेमराज बादल, गुरनाम सिंह सिंघेवाला, हरफूल सिंह भागसर और राजा सिंह महांबद्धर मौजूद थे।